फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   comedian sohit in haryana

बहन के प्यार ने डॉक्टर को बना दिया कॉमेडियन

Sun, 02 Feb 2014 08:42 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Feb 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
comedian sohit in haryana

आमतौर पर किसी भी सफल व्यक्ति के संघर्ष में सबसे अहम भूमिका माता-पिता की होती है। लेकिन कॉमेडी के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे नहर पार निवासी सोहित सोनी अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी बहन सुमन को देते हैं।

विज्ञापन


सोहित ने डॉक्टरी की तैयारी छोड़कर कॉमेडी को अपना कॅरियर बनाना शुरू किया। वर्तमान में सोहित हरियाणा के एक चैनल में वीकेंड हास्य प्रोग्राम कर रहे हैं। इसके अलावा गुड़गांव स्थित अपना शहर एम्यूजमेंट पार्क में लाइव शो भी करते हैं।
विज्ञापन


सोहित ने बताया कि उन्हें बचपन से ही लोगों को हंसाना अच्छा लगता था। जब भी उनके घर पर कोई मेहमान आता या वह किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाते तो वहां चुटकुले आदि सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन करते थे। सोहित की बड़ी बहन सुमन का उनकी कला को निखारने में बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जब उन्होंने अपना कॅरियर शुरू किया तो वह पहले अपनी बहन के सामने प्रैक्टिस करते थे। इसके बाद उनकी बहन बताती कि किस जगह क्या बोलना है। सोहित वर्ष 2006 में इंडिया टीवी के जस्ट लॉफ बाकी माफ में बतौर दर्शक गए थे। जहां उनकी मुलाकात सुनील पाल से हुई।


सुनील पाल के कहने पर सोहित को प्रोग्राम में एक चांस मिला। इसके बाद सोहित ने लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस में भी ऑडिशन दिए। लेकिन वहां निराशा हाथ लगी। इसके बाद सोहित ने टोयटा, वोडाफोन जैसी कंपनियों के लिए लाइव शो किए। वर्ष 2013 में सोहित को फोकस टीवी के हंसी ठिठोली, जनता टीवी के कवि दरबार प्रोग्राम करने का ऑफर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed