{"_id":"75232d6d993ef90d6917f3df0b40774e","slug":"come-home-to-play-with-children-rape-of-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के साथ खेलने घर आया और किशोरी से किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के साथ खेलने घर आया और किशोरी से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे के साथ खेलने के बहाने घर में आने वाले युवक ने किशोरी को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एक 17 वर्षीय किशोरी सेक्टर 55 थाना क्षेत्र निवासी अपनी बड़ी बहन के घर पर रहती है। पड़ोस का युवक प्रवीन बच्चे के साथ खेलने के बहाने घर आता जाता रहता है। 16 अप्रैल की शाम वह मकान की निचली मंजिल पर बर्तन साफ कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रवीन बच्चे को खिलाते हुए वहां पहुंच गया। किशोरी का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी घर से भाग गया।
विज्ञापन
एसीपी मुजेसर अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।