फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Colourful start of Engifest in DTU, students danced with great enthusiasm

Delhi: डीटीयू में एंजिफेस्ट का रंगारंग आगाज, जमकर थिरके छात्र; पहले दिन एंजि परेड, डीजे नाइट का हुआ आयोजन

Sat, 22 Mar 2025 07:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Mar 2025 07:58 AM IST
सार

एंजिफेस्ट के लिए दिल्ली के सभी कॉलेजों के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। एंजिफेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

विज्ञापन
Colourful start of Engifest in DTU, students danced with great enthusiasm
एंजिफेस्ट का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में शुक्रवार को एंजिफेस्ट का रंगारंग आगाज हुआ। फेस्ट की शुरुआत सुबह एंजि परेड के साथ हुई। शाम को डीजे नाइट का आयोजन हुआ। छात्रों की ओर से बैंड प्रस्तुति भी दी गई। फेस्ट में छात्र संगीत की धुन पर झूम उठे। उत्साह और जोश के साथ वह नाचते-गाते दिखे। तीन दिवसीय एंजिफेस्ट का अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। एक हजार छात्रों की टीम एंजिफेस्ट का आयोजन कर रही है। 

विज्ञापन


एंजिफेस्ट के लिए दिल्ली के सभी कॉलेजों के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इसके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। एंजिफेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। केवल आमंत्रित छात्र-छात्राओं को ही फेस्ट में प्रवेश की अनुमति है। एंजिफेस्ट के पहले दिन निर्वाणा स्टेज पर अलग-अलग कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। विश्वविद्यालय के ओपन एयर थियेटर में छात्रों ने डांस और नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कंसर्ट में लोक ध्वनियों को इलेक्ट्रॉनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया। 
विज्ञापन


एंजिफेस्ट में छात्रों के खाने-पीने से लेकर कपड़ों की खरीदारी सहित सौंदर्य प्रसाधन के स्टॉल भी लगाए है। फेस्ट में कई हैरतअंगेज गतिविधियां भी आयोजित हुई। एंजिफेस्ट में शामिल होने आए छात्र जुनैद ने कहा कि इस फेस्ट का एक अलग ही अनुभव होता है। दिल्ली के किसी कॉलेज में ऐसा फेस्ट नहीं होता है। छात्रों के लिए फेस्ट में शामिल होने का कोई शुल्क नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा इशिका सिंह ने कहा कि फेस्ट में आने के लिए पंजीकरण चालू है। एंजिफेस्ट का छात्र जमकर आनंद लें। एंजिफेस्ट डीटीयू का प्रमुख  सांस्कृतिक उत्सव है जो संगीत, कला, नृत्य और मनोरंजन के मिश्रण के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यह देश के सबसे लोकप्रिय कॉलेज उत्सवों में से एक बन गया है। जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देने आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed