{"_id":"2bb18ffbcf28d63494e71878f2a0778e","slug":"collection-agents-duping-1-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन एजेंट से एक लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्शन एजेंट से एक लाख रुपये की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Nov 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-82 के केंद्रीय विहार स्थित एसबीआई में रुपये जमा कराने गए कलेक्शन एजेंट को सम्मोहित कर एक लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित एजेंट ने थाना फेज टू में दो युवकों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पॉकेट-7, सेक्टर-62 निवासी अजय कुमार रावत सेक्टर-93 में एसबीआई का इको मनी सेंटर चलाते हैं। यहां छोटे-मोटे बैंक कस्टमर अपने खाते में रुपये जमा कराते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को अजय केंद्रीय विहार स्थित बैंक में एक लाख रुपये जमा कराने गए। बैंक में स्लिप भरते समय दो युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने कहा कि उन्हें डेढ़ लाख रुपये जमा करने हैं, लेकिन उन्हें स्लिप भरनी नहीं आती। दोनों ने कागज में लपेटे डेढ़ लाख रुपये दिखाए और अजय को बातों में फंसाकर अपने साथ बाहर ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों युवकों ने अजय को लाल रंग का एक रुमाल दिखा कर सम्मोहित कर दिया। युवकों ने अजय के हाथ से एक लाख रुपये ले लिए और उसे कागज में लपटी नोटों की गड्डी थमाकर चले गए। सम्मोहन से बाहर आने पर अजय ने देखा कि नोटों की गड्डी में अंदर कागज के टुकड़े थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
थाना फेज टू प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी युवक बैंक में काफी देर तक पर्ची भरते देखे गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।