{"_id":"983ad4a00451b850b84b0afbd802f680","slug":"coli-was-restless-again-decided-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोली फिर हुआ बेचैन, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोली फिर हुआ बेचैन, फैसला आज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी को उम्रकैद में बदलने वाले जनहित याचिका पर सुनवाई को लेकर डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद सुरेंद्र कोली की बेचैनी फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
सोमवार को हाईकोर्ट पीआईएल पर अपना फैसला सुना सकती है। बैरक में बंद सुरेंद्र कोली ने रविवार को काफी बेचैन रहा। कभी वह गीता पढ़ता और कभी खुद ही बड़बड़ाता हुआ बैरक में टहलने लगता।
विज्ञापन
कोली ने अपने केस से संबंधित कागजों की फाइल को भी कई-कई बार उलटा। जेल प्रशासन के अनुसार सुरेंद्र कोली अपना ज्यादातर समय महात्मा गांधी की आत्मकथा और गीता पढ़ने के साथ-साथ अपने केस से संबंधित दस्तावेजों को भी पढ़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिव राइट (पीडीयूआर) ने हाईकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल कोली की फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग की है।