फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold winter return in delhi ncr cooling wind increased chill

दिल्ली: सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की सर्दी की वापसी, दिन भर ठिठुरते रहे लोग

Mon, 11 Jan 2021 08:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Jan 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
cold winter return in delhi ncr cooling wind increased chill
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी की वापसी हो गई है। रविवार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद भी दिनभर चलती रही हवाओं के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अब बृहस्पतिवार तक एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और वह पांच डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण ठिठुरन का अहसास ज्यादा होगा। इससे पहले एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली में बीते सप्ताह बारिश का दौर जारी रहा था। इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। सात जनवरी के बाद से तापमान में गिरावट आने लगी है। अब बीते रविवार से पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी है। इस कारण से ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


दिल्ली में जाफरपुर सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं पालम क्षेत्र में दृश्यता शून्य रही, जबकि सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 12 से 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहेगा। उसके बाद 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क जाएगा। हालांकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। 14 व 15 जनवरी को सुबह के समय में आंशिक बादल छाए रहने व मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है।
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी।

आज का तापमान:

अधिकतम तापमान: 17.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 7.0 डिग्री सेल्सियसय
12 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 44 मिनट
13 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 15 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed