फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold winds chill the magnification, take filtered fog.

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अब छाएगा घना कोहरा

Sat, 16 Jan 2016 10:27 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cold winds chill the magnification, take filtered fog.

राजधानी में चढ़े तापमान शनिवार को भले ही थोड़ा सुकून दिया हो लेकिन दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


दिन में हल्की धूप से जरूर न्यूनतम पारा थोड़ा ऊपर आया लेकिन अधिकतम पारा अभी सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा।

आने वाले सोमवार को दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी रहेगा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम पारा 17.2 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन


न्यूनतम पारा 11.0 रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। रविवार को अधिकतम पारे के बढ़कर 19 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है लेकिन रात में ठंड की ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है और न्यूनतम पारा गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बना रहेगा मौसम

Cold winds chill the magnification, take filtered fog.

शनिवार पूरे उत्तर भारत में न्यूनतम पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी रहा।

देश में शनिवार का सबसे ठंडी जगह राजस्थान का चुरू रहा, जहां सबसे कम पारा 3.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम के मिजाज में फिलहाल आने वाने दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मसलन पारा इसी के आस-पास रहेगा और दिल्लीवालों को ठंड का एहसास कराएगा। सोमवार को कुछ इलाकों में घना कोहरा भी रहेगा। इसमें दिल्ली के साथ हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed