{"_id":"53cebcde8811530533e194058d02a8a8","slug":"cold-in-delhi-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सर्दी ने बढ़ाई इनकी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सर्दी ने बढ़ाई इनकी मुसीबत
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से दिल्ली चिड़ियाघर के सफेद बाघ और हिरण प्रजाति के जानवर बीमार हो गए हैं। जू के डॉक्टरों की निगरानी में इन जानवरों का इलाज किया जा रहा है।
चिड़ियाघर में दो सफेद बाघ और आधा दर्जन के करीब बारासिंगा और काले मृग बीमार बताए जा रहे हैं।
ठंड को देखते हुए यहां सभी मांसाहारी जानवरों की खुराक दो किलो तक बढ़ा दी गई है। वहीं, शाकाहारी जानवरों को खाने में आंवला दिया जा रहा है।
चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि जानवर मामूली रूप से बीमार पड़ हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
यहां के डॉक्टर सभी जानवरों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। दूसरी ओर मांसाहारी जानवरों को अभी चिकन सूप देना शुरू नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अधिक ठंड बढ़ने पर ही सूप जानवरों को दिया जाएगा।