फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold felt in Delhi-NCR chances of rain on tuesday Weather patterns will change rapidly on Wednesday

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, हुआ सर्दी का अहसास; पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने गिराया तापमान

Tue, 17 Oct 2023 06:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Oct 2023 06:27 AM IST
सार

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इस बीच हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार से हवा की दिशा बदलने से ठंड तेजी से बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Cold felt in Delhi-NCR chances of rain on tuesday Weather patterns will change rapidly on Wednesday
बदली फिजा, मौसम हुआ सुहाना पहाड़ों में हो रही बर्फ़बारी का असर राजधानी दिल्ली में महसूस होने लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द हवा के बीच पारा लुढ़कने से दिल्ली-एनसीआर में सीजन में पहली बार दिन में सर्दी का अहसास हुआ। वहीं रात होते-होते कई इलाकों में बारिश होने से बची कुची कसर भी पूरी हो गई। दक्षिण-पूर्वी हवाओं से सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिर गया। करीब 40 किमी प्रति घंटे की गति से चली तेज हवा से अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इस बीच हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार से हवा की दिशा बदलने से ठंड तेजी से बढ़ेगी। पहाड़ों से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवाएं न्यूनतम तापमान में भी कमी लाएगी। हफ्तेभर में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे हो सकता है।

सामान्य से तीन डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसकी बड़ी वजह तेज हवाएं बनीं। थोड़ी सहूलियत इनकी दिशा से रही। 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं दक्षिण पूर्व दिशा से दिल्ली पहुंच रही है। 

मौसम विभाग का कहना है कि हवा अगर पहाड़ों से आ रही होती तो वहां की बर्फबारी की वजह से पारा तेजी से नीचे जाता। मंगलवार को भी हवा की दिशा में बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव से पहले सुबह और शाम को ही हल्की ठंड महसूस हो रही। सोमवार अचानक तीन डिग्री तक पारा नीचे खिसकने से इस सीजन में पहली पर दिन में भी ठंड महसूस की गई।

तापमान में और गिरावट के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर को बुधवार से देखने को मिलेगा। इसकी वजह हवा की दिशा में आने वाला बदलाव है। बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होगी। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली हवा से तापमान में और भी गिरावट आने का अंदेशा है। दिन के साथ रात में भी ठंडक महसूस होगी। हालांकि दिन में धूप खिली रहने के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बारिश का अंदेशा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। दिन में दक्षिण पूर्व दिशाओं से 20 किमी की गति तक हवा चल सकती है। विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed