{"_id":"d03c611894d68c66a59b306091f15d05","slug":"code-of-conduct-becoming-hurdle-to-employ-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में रहेगी मच्छरों की मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में रहेगी मच्छरों की मौज
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में मलेरिया ने दस्तक दे दी है, लेकिन मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए विभाग के पास कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठता है कि मलेरिया पर नियंत्रण कैसे होगा। वहीं 18 कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता चुनाव आचार संहिता ने रोक दिया है।
स्वास्थ्य विभाग अभी तक पांच मलेरिया मरीजों की पुष्टि कर चुका है। ये सभी मरीज कौराली ब्लॉक से हैं। मरीजों की पुष्टि के बाद विभाग ने दावा किया था कि अप्रैल से प्रभावित क्षेत्र समेत जिले के दूसरे क्षेत्रों में भी एंटी लारवा गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी, लेकिन दिक्कत ये आ रही है कि अभी विभाग के पास कर्मचारी नही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘प्लीज नेताजी झूठ मत बोलो’
मलेरिया नियंत्रण के लिए 18 कर्मचारियों को नियुक्त किया जाना है। ये कर्मचारी तीन टीमों में काम करेंगे। प्रत्येक टीम में छह-छह सदस्य होंगे।
कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कुछ समय पूर्व मुख्यालय को सूचित कर दिया गया था, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। अब आचार संहिता लग गई है।
उम्मीद है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि ये कर्मचारी कांट्रैक्ट पर मलेरिया प्रभावित मौसम के लिए ही नियुक्त किए जाते हैं। मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन