{"_id":"6a3bedfb7c4e104ec90e0034","slug":"cockroaches-receive-support-from-academicians-protest-continues-for-the-fifth-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142561-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कॉकरोचों को मिला शिक्षाविदों का समर्थन, प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कॉकरोचों को मिला शिक्षाविदों का समर्थन, प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन बुधवार को जंतर मंतर पर पांचवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। पांचवें दिन युवाओं ने रैप, देशभक्ति गीत और कॉमेडी के माध्यम से अपने मुद्दे उठाए। बुधवार को सीजेपी ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन को बुधवार को कई शिक्षाविदों का समर्थन भी मिला। इस दौरान शिक्षाविद डॉ विजेंद्र चौहान, अभिनय शर्मा और विक्रमजीत समेत कई जाने माने शिक्षाविद जंतर मंतर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। प्रदर्शन में डॉ विजेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। सीजेपी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हालिया बयान पर नाराजगी जताई।