फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm window is proving unsuccessful in haryana

मजाक बन गई है सीएम विंडो, पहले फरियादी को अभी तक नहीं मिला इंसाफ

Sun, 10 Apr 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 10 Apr 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
cm window is proving unsuccessful in haryana
सीएम विंडो

करीब डेढ़ वर्ष पहले आम जन की समस्याएं सीधे मुयमंत्री तक पहुंचे, इस उद्देश्य के लिए शुरू की गई सीएम विंडो मजाक बनकर रह गई है। हालात ये हैं कि मेवात जिले में सीएम विंडो पर शिकायत देने वाला पहला फरियादी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पहली शिकायत के बाद वह सीएम विंडो पर इसी समस्या को लेकर चार बार शिकायत कर चुका है। लेकिन उसकी समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ।

बता दें कि 25 दिसंबर 2014 को मुख्यमंत्री के आदेश पर हर जिला मुख्यालय पर सीएम विंडो की शुरूआत की गई थी। मेवात में इसकी शुरूआत तत्कालीन उपायुक्त अशोक सांगवान ने छपेडा निवासी राजेंद्र की शिकायत अपने हाथों से खिड़की पर देकर शुरूआत की।
विज्ञापन


लेकिन उस शिकायत का आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया। राजेंद्र ने शिकायत दी थी कि उसके पिताजी के नाम गांव में लाल डोरा से बाहर एक 66×44 गज का प्लॉट है। जिसे उत्तर व पूर्व दिशा में गांव के ही कुछ दबंगों ने अवैध रुप से कब्जाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी पैमाइश लोकल कमिश्नर से तहसील की फीस भरकर कराई हुई है। लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं माना और दोबारा तहसीलदार को मौका पैमाइश के ऑर्डर कराए। तहसीलदार ने निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट उनके हक में दी।

इसके बाद भी प्लॉट से कब्जा नहीं हटा। इस पर राजेंद्र ने ने सीएम विंडो की शुरूआत में ही अपनी शिकायत लगाई। इसके बाद 9 अक्तुबर 2015, 7 दिसंबर 2015, 24 दिसंबर 2015 व 18 मार्च 2016 को इसी समस्या को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत लगाई।


फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। राजेंद्र ने कहा है कि वह दलित परिवार से है और उसे दबंगों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। 
इस बारे में जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा का कहना है कि सीएम विंडो की सीधी गाइडलाइन है कि यदि कोई लापरवाही की जाती है तो संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं शिकायत का तुरंत समाधान कराएंगे। यह मामला अब उनके संज्ञान में आ गया है और इस पर जल्द कार्रर्वाई होगी।
---------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed