फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM's statement showed angry youths Mewat, burnt effigy

सीएम के बयान पर मेवात के युवाओं ने दिखाया गुस्सा, जलाया पुतला

Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM's statement showed angry youths Mewat, burnt effigy
मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला

मेवात जिला के डीगरहेडी गांव में करीब एक माह पहले हुई घटना का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। नूंह में सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बयान के विरोध में उनका  पुतला फूंका। 

विज्ञापन


24-25 अगस्त की रात्रि एक परिवार के 2 लोगों की निर्मम हत्या करने, दो बेटियों के साथ गैंग रेप करने, चार लोगों को गंभीर से घायल करने और घरों में लूटपाट करने मामले के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर द्वारा इतनी बडी घटना को मामूली घटना बताया है। 
विज्ञापन


जिससे लोग क्षुब्ध हैं। युवाओं ने नूंह-अलवर रोड के शहीद हसन का चौक पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रखा है। सरकार की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट और डीएसपी ने युवाओं को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने उनकी सभी मांगें मानने के लिये प्रशासन और सरकार को एक सप्ताह का टाइम दिया। युवाओं ने चेतावनी देते हुऐ कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे एक सप्ताह के अंदर नहीं मानी तो फिर से बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा डीगरहेडी कांड को मामूली घटना बताये जाने पर मेवात के सोशल मीडिया मेवात यूथ टीम ने उनके ब्यान की जमकर निंदा की है। 

यूथ टीम के सदस्य साकिर, शाहिद, नसीर, बुरहान और अल्ताफ डीके का कहना है सीएम ने मेवात ही नहीं बल्कि प्रदेश कि बेटियों को अपमान किया है।

उनको अपना ब्यान वापिस लेना चाहिये और इसके लिये उनको खेद प्रकट करना चाहिये। उन्होने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को तुरंत नौकरी दे, पीडित परिवार को नौकरी दे और इस मामले को कमजोर बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाए।


इस मौके पर युवा टीम ने राज्यपाल हरियाणा के नाम सीटीएम मेवात को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। युवाओं ने चेतावनी देते हुऐ कहा कि अगर उनकी मांगों को एक सप्ताह में माना नहीं गया तो फिर से बड विरोध प्रदर्शन किया जाऐगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed