{"_id":"67bb3ae3f40d58b6e0068807","slug":"cm-rekha-gupta-met-home-minister-amit-shah-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अमित शाह से सीएम रेखा गुप्ता ने की मुलाकात, बोलीं- जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब पिछली सरकार को देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अमित शाह से सीएम रेखा गुप्ता ने की मुलाकात, बोलीं- जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब पिछली सरकार को देना होगा
Sun, 23 Feb 2025 08:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग पिछली सरकार ने किया है, उसका हिसाब उन्हें अब दिल्ली की जनता को देना पड़ेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : @gupta_rekha
विस्तार
मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में हैं। रविवार को उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की जिस गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग पिछली सरकार ने किया है, उसका हिसाब उन्हें अब दिल्ली की जनता को देना पड़ेगा। नकारात्मकता के लिए अब कोई स्थान नहीं होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने पहुंचीं और दिल्ली के विकास के लिए विकसित दिल्ली एजेंडा पर मार्गदर्शन देने को कहा। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कहा कि दिल्ली को लूटने और ठगने वाली आम आदमी पार्टी पहले दिन से झूठ को प्रसारित कर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उसका हमारे विधायक कामों के जरिये जवाब देंगे।
विज्ञापन
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सचदेवा ने विधानसभा सत्र के बारे में जानकारी दी और कहा कि विकसित दिल्ली के लिए संकल्पित भाजपा विधानसभा सत्र के माध्यम से अब दिल्ली में विकास की नई नींव रखने जा रही है। सरकार का एक ही एजेंडा है दिल्ली को विकसित राजधानी बनाना। विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों की शपथ, उपराज्यपाल का अभिभाषण और अन्य सरकारी कार्यक्रम होंगे। दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू कर भाजपा सरकार पहले ही दिल्लीवालों को बड़ी सौगात दे चुकी है।
विज्ञापन
जनता की अपेक्षा पर खरे उतरना भाजपा की जिम्मेदारी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक भी हुई। इसमें तय किया गया कि कैसे वे अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे और लोगों के दुख-दर्द को बांटेगे। दिल्ली के जो काम अधूरे पड़े हैं, वे सभी पूरा करना जिम्मेदारी होगी। तीन दिवसीय सत्र में विकास की योजनाओं पर चर्चा होगी। पहले ही सदन में सीएजी रिपोर्ट को पटल पर रखेंगे।