Rekha Gupta Birthday: 51 की हुईं सीएम रेखा, PM ने भेजा संदेश; जानें छात्र राजनीति से CM बनने तक का सफर
Rekha Gupta 51th Birthday: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपने 51वें जन्मदिन के मौके पर हरियाणा गई हैं। जहां जुलाना स्थित उनका पैतृक गांव नंदगढ़ है। रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जन्मदिन है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री हरियाणा स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ गई हैं। सीएम रेखा अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम रेखा को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने बेस्ट विशेज लिखते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत से ऊंचाइयों को छुआ और दिल्ली की सेवा में हमेशा एक्टिव रहीं। सीएम के रूप में उन्होंने शहर की तरक्की के लिए कई कदम उठाए हैं। आगे लिखा कि मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Best wishes to Delhi Chief Minister, Smt. Rekha Gupta ji, on her birthday. Rising through the ranks, she has always remained active in serving Delhi. As Chief Minister, she has undertaken numerous initiatives for the city’s welfare. May she be blessed with a long and healthy…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2025
पीएम के संदेश पर सीएम रेखा का जवाब
रेखा गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी के शुभकामना संदेश पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया। आपका प्रेरणादायक मार्गदर्शन मेरे लिए ताकत और प्रेरणा का स्रोत है। सीएम के तौर पर मैं आपके 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के सपने को पूरा करने के लिए समर्पित हूं।
Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji,
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 19, 2025
I am deeply grateful for your gracious wishes, blessings, and your ever-inspiring guidance which is a constant source of strength and motivation in my journey of public service.
Your unwavering commitment to India’s resurgence and… https://t.co/MXMGgJ849G
जानें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बारे में
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्तमान में राजधानी की मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर
पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।
2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।
2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।
2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं।
2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।
2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद।
पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही आरएसएस से जुड़ीं
रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।
ये भी पढ़ें: Weather: नदियां उफनाई, बाढ़ और बादल फटने का खतरा, देश के इन राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट