फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heavy rain alert in many states of the country including UP, Uttarakhand, Himachal, Kerala, Bengal

Weather: नदियां उफनाई, बाढ़ और बादल फटने का खतरा, देश के इन राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 19 Jul 2025 04:35 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Jul 2025 04:35 AM IST
सार

केंद्रीय जल आयोग ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न राज्यों में 17 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Heavy rain alert in many states of the country including UP, Uttarakhand, Himachal, Kerala, Bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

देश भर में झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर है और कम से कम 17 जगहों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में तो बारिश कहर बनकर टूट रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सड़कों का बुरा हाल है, पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं और ट्रांसफार्मर में खराबी से बिजली आपूर्ति भी बाधित है। फिलहाल ये दुश्वारियां कम भी नहीं होने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और बंगाल से लेकर केरल तक 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा दर्ज की गई। कई जगहों पर 21 सेमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा में कुछ स्थानों पर 7-20 सेमी बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण राजस्थान के के अजमेर में जहवारलाल नेहरू अस्पताल में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहर में शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

कई राज्यों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर
केंद्रीय जल आयोग ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न राज्यों में 17 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में पटना में गांधीघाट और हथिदह और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा, बिहार के खगड़िया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में कोसी, बागमती, पुनपुन और बुढ़ी गंडक नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

बिहार में दो दिन में बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत
बिहार में पिछले दो दिनों के दौरान बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा छह-छह मौतें नालंदा और वैशाली जिलों में हुई हैं। वहीं, शेखपुरा में पांच, पटना और औरंगाबाद में तीन-तीन, नवादा और बांका में दो-दो मौतें भी शामिल हैं। विभिन्न जिलों में हुई इन घटनाओं में छह लोग घायल भी हुए हैं। प्रदेश में अप्रैल के बाद से बिजली गिरने से अब तक 90 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

हिमाचल में कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 250 सड़कें बंद रहीं, 81 बिजली ट्रांसफार्मर और 61 जल आपूर्ति योजनाएं भी रहीं। इनमें सबसे अधिक 180 सड़कें और 50 जल आपूर्ति योजनाएं आपदा प्रभावित मंडी जिले में हैं। खराब मौसम के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा भी शुक्रवार को एक दिन के लिए रोकनी पड़ी। यात्रा पर निकले 260 श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने यात्रा के दूसरे बेस कैंप गणेश पार्क (मिलिंग खट्टा) में ठहराया है, जबकि यात्रा के पहले बेस कैंप तंगलिंग में करीब 200 श्रद्धालु यात्रा पर जाने के लिए पहुंचे हैं।

जम्मू के आठ जिलों में बादल फटने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों-जम्मू, कठुआ, सांबा, डोडा, रामबन, रियासी, राजोरी और उधमपुर में आगामी 48 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में 115 मिलीमीटर से 215 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ आने का खतरा रहेगा।

इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ...
आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड में 20 और 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना जताई है उनमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियामा, चंडीगड़, दिल्ली, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इनके अलावा, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Earthquake: उत्तराखंड में देर रात डोली धरती, चमोली में भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed