फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta inaugurates new ICU and Endoscopy Suite at GTB Hospital

यमुनापार में स्वास्थ्य सेवा हुई मजबूत: GTB में आईसीयू-एंडोस्कोपी सुइट शुरू, इहबास में रखी नए ओपीडी भवन की नींव

Sat, 28 Feb 2026 07:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Feb 2026 07:05 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को यमुनापार क्षेत्र के दो प्रमुख अस्पतालों में बड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत की। जीटीबी अस्पताल में आईसीयू-एंडोस्कोपी सुइट का उद्घाटन किया गया। तो वहीं इहबास में नए ओपीडी भवन की आधारशिला रखी गई। 

विज्ञापन
CM Rekha Gupta inaugurates new ICU and Endoscopy Suite at GTB Hospital
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनापार में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। शनिवार को सीएम रेखा गुप्ता ने दो बड़े अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली शुरू कराई है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में आईसीयू-एंडोस्कोपी सुइट और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) में अत्याधुनिक ओपीडी भवन की शिलान्यास रखी गई है। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, शाहदरा के विधायक संजय गोयल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सरकार का दावा है कि इन कदमों से पूर्वी दिल्ली और एनसीआर के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा।

विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल में आईसीयू, एंडोस्कोपी सुइट और स्ट्रेस मैनेजमेंट मिलेगा
जीटीबी अस्पताल में 10 बेड के नए मेडिकल आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया गया। यह आईसीयू आधुनिक मशीनों और जरूरी उपकरणों से लैस है, जिससे गंभीर मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल पहले से करीब 1500 बेड की क्षमता के साथ बड़े सरकारी केंद्रों में शामिल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल परिसर में पिछली सरकार के समय अधूरी छोड़ी गई पीछे की बिल्डिंग का काम जल्द दोबारा शुरू कराया जाएगा, ताकि बेड क्षमता और सुविधाएं और बढ़ाई जा सकें। इसके साथ ही अस्पताल में जीआई एचडी वीडियो एंडोस्कोपी सुइट की भी शुरुआत की गई। इस सुविधा से पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की जांच अब अधिक सटीक और तेजी से हो सकेगी। डॉक्टर शुरुआती चरण में ही बीमारी पकड़ पाएंगे, जिससे इलाज आसान होगा और मरीजों की परेशानी कम होगी।

विज्ञापन

तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए संजीवनी
स्वास्थ्य सेवाओं को सिर्फ इलाज तक सीमित न रखते हुए सरकार ने एकीकृत आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम भी शुरू किया है। यह ओपीडी आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज, नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, बीआर सूर कॉलेज, ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद संस्थान और इहबास में चलाई जाएगी। यहां योग, लाइफस्टाइल काउंसलिंग, डिजिटल डिटॉक्स और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए तनाव कम करने पर काम होगा। सरकार का कहना है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव एक बड़ी समस्या बन चुका है, जिसे समय रहते संभालना जरूरी है।

इहबास में नए ओपीडी भवन की रखी आधारशिला
इहबास को उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए नए और आधुनिक ओपीडी भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नए ओपीडी ब्लॉक की आधारशिला रखते हुए कहा कि इसके बनने से मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। पंजीकरण, परामर्श, जांच और उपचार की पूरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी। इससे डॉक्टरों और स्टाफ को भी काम करने में सहूलियत मिलेगी और ज्यादा मरीजों को कम समय में सेवा मिल सकेगी। सरकार का कहना है कि नए भवन के तैयार होने के बाद इहबास की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। इससे दिल्ली ही नहीं, आसपास के एनसीआर इलाकों के लोगों को भी फायदा होगा।

विज्ञापन

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। जीटीबी और इहबास में शुरू की गई ये सुविधाएं यमुनापार ही नहीं, पूरे एनसीआर के लिए महत्वपूर्ण हैं। - रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली

दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ये सेवाएं महत्वपूर्ण हैं। इहबास के नए ओपीडी भवन का शिलान्यास किया है। हम चाहते हैं कि दिल्ली का स्वास्थ्य तंत्र देश के लिए मॉडल बने। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का समर्पण ही इस व्यवस्था की ताकत है और सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। - डॉ. पंकज कुमार सिंह, स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed