फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM rekha gupta got 2 bungalows of 30 rooms allotted on Raj Niwas Marg said AAP

शीश महल नहीं अब ‘मायामहल’: 30 कमरों के दो बंगले हो रहे तैयार, AAP का भाजपा पर कसा तंज; यहां रहेंगी रेखा गुप्ता

Fri, 06 Jun 2025 08:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 08:24 PM IST
सार

दिल्ली में मुख्यंत्री रेखा गुप्ता कहां पर रहेगी। आखिरकार सरकार बनने के 100 दिन बाद सरकारी आवास का पता सामने आ गया है। आप ने दावा किया है कि राजनिवास मार्ग पर सीएम रेखा के लिए 30 कमरों के 2 बंगले अलॉट किए हैं।
 

विज्ञापन
CM rekha gupta got 2 bungalows of 30 rooms allotted on Raj Niwas Marg said AAP
विधायक अनिल झा - फोटो : X/AAP Delhi

विस्तार

राजनिवास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राजनीति फिर गर्म हो गई है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सीएम रेखा गुप्ता ने इस आवास को अपने लिए आवंटित करवाया है, जबकि इसी आवास के बारे में भाजपा राजनीति कर रही थी। 

विज्ञापन

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने कहा कि भाजपा के नेता सादा जीवन-उच्च विचार और राष्ट्र निर्माण जैसे भाषण सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए देते हैं। सच तो यह है कि इनको गरीबों की चिंता नहीं है। भाजपा आप सरकार पर ऐश्वर्य समेत अनेक आरोप लगाती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कहती थी कि सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्रियों को इन सुविधाओं की जरूरत क्या है, अब दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। जब भाजपा की बारी आई तो वह तीन महीने में ही अपना व्यवहार बदल दी। भाजपा के अंदर आए इस बदलाव को दिल्ली की जनता को भी समझना चाहिए।

अनिल झा ने कहा कि शुचिता की राजनीति का दम भरने वाली भाजपा की सीएम रेखा गुप्ता को दो आलीशान बंगले आवंटित किए गए हैं। बंगले का पता 1/8 और 2/8 राजनिवास है। एक बंगले में 15 कमरे हैं। दोनों बंगले में कुल 30 कमरे हैं। दोनों बंगलों के रेनोवेशन का आदेश दिए जा चुके हैं। दोनों बंगलों में बिजली के 62 केवीए के 14 जेनरेटर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

अनिल झा ने कहा कि भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते थे। अब वह क्या कहेंगे। कुछ माह पहले भाजपा और उसके दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के विद्वान विचारक खर्चे पर सवाल उठाते थे, इतना खर्च करने की जरूरत क्या थी, अब वह खुद अपनी मुख्यमंत्री के लिए 30 कमरों का माया महल तैयार कर रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता को भी पहले से आवंटित मकान में ही रहना चाहिए, इतना खर्च करने की क्या जरूरत है।

ये भी पढ़ें: CM Death Threat: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली-गाजियाबाद पुलिस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed