CM Death Threat: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली-गाजियाबाद पुलिस
राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने कॉल कर धमकी दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने फोन किया और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया किया कि बीती रात गाजियाबाद पुलिस से ये जानकारी उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को मिली थी। फिलहाल, धमकी मिलने के बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।
डायल 112 पर दी दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी
नगर कोतवाली की डायल 112 पर बृहस्पतिवार की देर रात अनजान कॉलर ने कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कॉलर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉल की बाबत दिल्ली के पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। साथ ही पीआरवी, चीता मोबाइल और कोतवाली पुलिस लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंची। हालांकि कॉलर को पकड़ने में नाकाम रही। बताया गया कि मोबाइल नंबर की कैफ आईडी निकाल कर धमकी देने वाले कॉलर की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही कॉलर को पकड़ने के लिए सर्विलांस और दो पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। कॉलर की जल्द पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Last night, a person called the PCR of Ghaziabad Police and issued a death threat to Delhi CM Rekha Gupta. North West District Police received this information from Ghaziabad Police late at night. Currently, Ghaziabad and Delhi Police are searching for the accused: Delhi Police
— ANI (@ANI) June 6, 2025
कौन हैं रेखा गुप्ता?
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।
मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं
रेखा गुप्ता का मूल निवास हरियाणा के जींद जिले से हैं, लेकिन वे मात्र दो वर्ष की आयु में दिल्ली आ गई थीं और तभी से यहीं रह रही हैं। उनकी पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। छात्र जीवन के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं, और इसी संगठन के माध्यम से उन्होंने राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान देना शुरू किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री की शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई दौलत राम कॉलेज से पूरी की। इसके अलावा, लॉ की पढ़ाई उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से की है।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य रही हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वर्ष 1996-97 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव बनीं और बाद में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली।
2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, एमसीडी की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। अब, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है। अब वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Court: कोयला घोटाला मामले में बड़ी खबर, पूर्व कोयला सचिव समेत दो अन्य भी हुए बरी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.