फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Nayab Singh Saini said atmosphere of fear in Congress party due to claim of crossing 400

'अबकी बार 400 पार': CM नायब सैनी बोले, अभी कांग्रेस नहीं कर सकी प्रत्याशियों की घोषणा, पार्टी में डर का माहौल

Sun, 21 Apr 2024 07:34 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Apr 2024 07:34 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 25 मई को लोकसभा का चुनाव होना है, लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं कर सकी है। अबकी बार भाजपा द्वारा चार सौ पार के दावे को लेकर कांग्रेस पार्टी में पूरी तरह से भय बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini said atmosphere of fear in Congress party due to claim of crossing 400
हरियाणा के सीएम नायब सैनी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को स्थानीय विधायक जगदीश नायर के निवास पर उनकी बेटियों को शादी का आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 मई को लोकसभा का चुनाव होना है, लेकिन कांग्रेस द्वारा अभी तक लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस पार्टी आपस में उलझी हुई है। शीर्ष नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण, फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, मूलचन्द शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक दीपक मंगला व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अबकी बार भाजपा द्वारा चार सौ पार के दावे को लेकर कांग्रेस पार्टी में पूरी तरह से भय बना हुआ है। पार्टी में प्रत्याशी उतारने के लिए लगातार मंथन किया जा रहा है, लेकिन कोई प्रत्याशी मैदान में उतरने को तैयार नहीं है। राजनेताओं पर दबाव बनाकर मैदान में उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। विश्नोई परिवार के भाजपा से दूरी बनाने के सवाल पर कहा कि विश्नोई परिवार पूरी तरह से भाजपा के प्रति समर्पित है। सैनी ने कहा कि भव्य विश्नोई विधायक बने हैं और वह अपने पूरे परिवार के साथ मजबूती से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिक्कत तो आज कांग्रेस पार्टी में बनी हुई है, जो आपस में एक दूसरे से दूरियां बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है। पिछली सरकारों के दौरान संस्कृति और संस्कार विलुप्त हो रहे थे। आज हमें अपनी संस्कृति पर गौरव महसूस हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व की बात है कि 500 सालों के बाद रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए। भाजपा सरकार लोगों के हित में काम करने वाली सरकार है। मजबूती से देश को आगे बढ़ाने वाली सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि देश की जनता अबकी बार नरेंद्र मोदी को 400 पार सीटें देने का संकल्प ले चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार 10 वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सपने को साकार कर रही है। लोगों को सुरक्षित रखना मोदी सरकार का दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed