फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm Manohar Lal Khattar reaches pradyuman thakur home, announces cbi inquiry

प्रद्युम्न मर्डर केसः CM खट्टर बोले- CBI करेगी जांच, 3 महीने सरकार देखेगी स्कूल का कामकाज

Sat, 16 Sep 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 16 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
cm Manohar Lal Khattar reaches pradyuman thakur home, announces cbi inquiry

प्रद्युम्न की मौत के ठीक एक हफ्ते बाद आज ह‌र‌ियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर उसके घर पहुंच परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही तीन बड़ी बातें कही हैं।

विज्ञापन


सीएम खट्टर ने प्रद्युम्न के परिजनों से मिलकर सीबीआई जांच कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वो केंद्र सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच के लिए सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि आज कल में सीबीआई को खत भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रायन स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए उसके अधिग्रहण की भी बात कही है। इन तीन महीनों तक स्कूल सरकार के अधीन रहेगा और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर इस स्कूल के प्रशासक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जाने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रद्युम्न के पिता ने कहा कि उन्हें सरकार और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनकी लड़ाई स्कूल या उसके मालिकों से नहीं बल्कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी बेटी को दोबारा उस स्कूल में भेजेंगे तो वो बोले कि अभी हमारा पूरा परिवार सदमे में है। वह ये भी देखेंगे कि क्या उनकी बेटी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार है ‌कि जिस स्कूल में तीन साल से वो अपने भाई के साथ जा रही थी अब जाना चाहती है या नहीं।


आरोपी कंडक्टर को पुल‌िस ने धमकाया

cm Manohar Lal Khattar reaches pradyuman thakur home, announces cbi inquiry
ryan school

रायन स्कूल में एक हफ्ते पहले हुई सात साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या के मामले में एक और खुलासे से पुल‌िस बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। दरअसल मामले में मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक के एक र‌िश्तेदार ने खुलासा ‌क‌िया है क‌ि पुल‌िस ने अशोक को जुर्म कबूल करवाने के ल‌िए जान से मारने तक की धमकी दी थी।

अशोक के र‌िश्तेदार सतपाल का कहना है क‌ि पुल‌िसने उसे जुर्म कबूल करने के ल‌िए दबाव बनाया था। यहां तक क‌ि पुल‌िस ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। वो बेगुनाह है।

Ashok said he was pressurized by Police to accept crime,Police even threatened to kill him.He is innocent: Satpal,relative #RyanSchoolMurder pic.twitter.com/RpYR8H34Lh

— ANI (@ANI) September 15, 2017




वहीं अब हरियाणा सरकार स्कूल का अधिग्रहण कर सकती है। वहीं दूसरी ओर खबर है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए पिंटो परिवार चंडीगढ़ हाईकोर्ट की शरण ले सकता है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बृहस्पतिवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल ने बयान दिया है कि सरकार रायन स्कूल को टेकओवर कर सकती है।

खंडेलवाल का कहना है कि खट्टर सरकार ने रायन स्कूल का अधिग्रहण करने की पूरी तैयारी कर ली है और जरूरत पड़ने पर इस पर फैसला भी लिया जा सकता है। इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खंडेलवाल के अनुसार राज्य सरकार रायन स्कूल का तुरंत अधिग्रहण करने को भी तैयार है। विभाग के निदेशक ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भी भेजा है।

बांबे हाईकोर्ट

cm Manohar Lal Khattar reaches pradyuman thakur home, announces cbi inquiry
ryan school - फोटो : अमर उजाला
बांबे हाईकोर्ट ने गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में स्कूल के ट्रस्टियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। खबरों के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देश पर पिंटो परिवार के तीनों सदस्यों के पासपोर्ट मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जमा करा दिए गए हैं।

बांबे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय गडकरी ने पिंटो परिवार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए स्कूल के संस्थापक चेयरमैन ऑगस्टीन पिंटो, उनकी पत्नी ग्रेस पिंटो और बेटे रायन पिंटो को बृहस्पतिवार की रात नौ बजे तक अपना पासपोर्ट मुंबई पुलिस आयुक्त के पास जमा करने का निर्देश दिया था।

इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक शुक्रवार शाम पांच बजे तक जारी रखने का निर्देश दिया है। इसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। न्यायमूर्ति ने तीनों आरोपियों को जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन करने की भी छूट दे दी है।

ऑगस्टीन पिंटो, ग्रेस पिंटो और रायन पिंटो को गुरुग्राम के रायन स्कूल में सात साल के विद्यार्थी प्रद्युम्न की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए पिंटो परिवार ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दायर की थी। पिंटो परिवार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान छात्र के पिता वरुण ठाकुर के वकील सुशील टेकरीवाल ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया।

उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों को जमानत दी गई तो वे मामले से जुडे़ गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। आरोपियों का अपराध इतना गंभीर है कि हरियाणा के किसी भी वकील ने उनका मुकदमा लेने से इनकार कर दिया है। सच्चाई का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। हरियाणा के बार काउंसिल ने इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया है।

महाराष्ट्र सरकार की वकील अरुणा पई ने भी आरोपी पिंटो परिवार को जमानत देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बांबे हाईकोर्ट की बजाय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दायर करना चाहिए। वहीं, पिंटो परिवार के अधिवक्ता नितिन प्रधान ने कहा कि वह मामले की जांच को लेकर सहयोग करने को तैयार हैं।

एक हफ्ते पहले हुई घटना में कब क्या हुआ पढ़ें पूरी टाइमलाइन

cm Manohar Lal Khattar reaches pradyuman thakur home, announces cbi inquiry
ryan school - फोटो : अमर उजाला
07.45 बजे     घर से पिता वरुण ठाकुर के साथ बेटा प्रद्युमन व बेटी विधि घर से निकले
08.00 बजे     दोनों बच्चे को स्कूल पर छोड़ा
08.10 बजे     मां सुषमा के पास स्कूल से तबीयत खराब की सूचना गई
08.15 बजे     स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई
08.25 बजे     दोबारा स्कूल की तरफ से फोन आया कि बच्चे को आर्टिमिस अस्पताल ले जाया जा रहा है
08.40 बजे     पुलिस की टीम स्कूल में मौका-ए-वारदात पर पहुंची
09.00 बजे     आर्टिमिस अस्पताल पहंचे, यहां बच्चे को मृत घोषित किया गया
09.20 बजे     फॉरेंसिक टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर सैंपल लिया, चाकू बरामद
09.30 बजे     स्कूल का गेट बंद किया गया, बाहर से आने वाले को रोक दिया गया
10.00 बजे     डीसीपी सिमरदीप सिंह मौके पर पहुंचे
10.10 बजे     स्कूल के बाहर अभिभावकों का जमा होना शुरू हुआ
10.20 बजे     डीसीपी क्राइम व डीसीपी साउथ मौका मुआयन किया
10.30 बजे     स्कूल में छुट्टी कर दी गई 
10.40 बजे     स्कूल से बच्चों को एक-एक बाहर निकालना शुरू किया
11.00 बजे     मीडिया का जमावड़ा लगना शुरू हो गया
11.10 बजे     कैंपस के बाहर अभिभावक भारी संख्या में पहुंच गए
11.15 बजे     पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची
11.25 बजे     डीसीपी क्राइम ने सीसीटीवी कैमरे वाले कमरे में गए। वहां फुटेज देखा और सभी सामान कब्जे में लिया गया
11.45 बजे     प्रद्युमन को लेकर अस्पताल गई कार्यवाहक प्रिंसिपल व कॉर्डिनेटर स्कूल पहुंची
11.50 बजे     पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों का हंगामा, रोड जाम 
12.15 बजे     पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाया, लोग नारेबाजी करते हुए निकले
12.40 बजे     लोगों की भीड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची, लोगों को किसी तरह शांत कराया गया
01.30 बजे     स्कूल में अभिभावकों ने हंगामा शुरू किया
01.40 बजे     स्कूल में तोड़फोड़ की गई, जमकर हंगामा, चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
02.00 बजे     पुलिस ने अभिभावकों को खदेड़ा, गेट पर पहरेदारी। अभिभावकों का बाहर हंगामा शुरू
02.20 बजे     फॉरेंसिक टीम जांच के बाद बाहर निकली, पुलिस ने सबूत कब्जे में लिया
02.30 बजे     डीसीपी क्राइम और अन्य अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की
03.00 बजे     मौके पर स्कूल शिक्षकों से बातचीत की गई और रिकॉर्ड जुटाए गए
03.10 बजे     स्कूल के पीछे प्रद्युमन के घर श्यामकुंज गली-2 में कुछ शिक्षक पहुंचे, उनपर परिजनों ने किया हमला
04.10 बजे     डीसीपी क्राइम व अन्य मामले की जांच में जुटे
05.00 बजे     पुलिस की टीम वहां से निकली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed