{"_id":"5d937fc68ebc3e93c3159f28","slug":"cm-kejriwal-took-children-s-class-on-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पर सीएम केजरीवाल ने ली बच्चों की क्लास, वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पर सीएम केजरीवाल ने ली बच्चों की क्लास, वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया संवाद
Tue, 01 Oct 2019 10:03 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कालकाजी स्थित वीर सावरकर सर्वोदय कन्या विद्यालय में डेंगू पर बच्चों की क्लास ली। इस दौरान सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे उनसे सीधे जुड़े। मुख्यमंत्री ने इस स्कूल से सभी बच्चों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों को डेंगू के खतरे के संबंध में बताया। उन्होंने बच्चों को प्रतिज्ञा दिलाई कि वह बुधवार से अपने घर की जांच करेंगे और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने बच्चों से कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं टीचर बनकर आया हूं। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने हर सप्ताह दस बजे, दस मिनट के अभियान से जुड़ने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह पहले खुद घर में साफ पानी की जांच करें और अपने अभिभावकों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्कूूलों में तीन वस्तुओं के साथ एक किट दी जाएगी।
इस किट में पंफ्लेट, स्टीकर और डेंगू बैरियर बैग होगा। स्टीकर को अपने घर और पड़ोसियों के घर पर चिपकाना है। स्टीकर पर लिखा है कि मेरा घर डेंगू मुक्त है, जो अपने घर में साफ पानी की जांच कर लें, वह इस स्टीकर को लगा सकते हैं। डेंगू बैरियर बैग पहनकर बच्चों को एक टीम बनानी होगी। इस टीम के बच्चे अपने-अपने घरों की हर रविवार जांच करेंगे। फिर पड़ोसियों को जाकर ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों को एक वीडियो दिखाकर डेंगू के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
रुचि के मुताबिक चुनें करियर
डेंगू पर क्लास के बाद मुख्यमंत्री नर्सरी, केजी, पांचवीं और बारहवीं के बच्चों से उनकी क्लास में जाकर मिले। उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के मुताबिक करियर का चयन करने की सलाह दी।
अब तक सिर्फ 286 केस : केजरीवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन दिल्ली में जनभागीदारी के कारण इस साल दिल्ली में डेंगू के सिर्फ 286 केस सामने आए, जबकि 2015 में 15 हजार केस सामने आए थे। बीते साल 2800 केस सामने आए थे।