फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal said Built school-hospital hence sent to jail in road show Krishna Nagar

Arvind Kejriwal Road Show: स्कूल-अस्पताल बनाए, इसलिए जेल भेजा; कृष्णा नगर में रोड शो में बोले सीएम केजरीवाल

Sat, 11 May 2024 10:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 May 2024 10:35 PM IST
सार

महरौली और पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में रोड शो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल में इंसुलिन बंद कर दी, क्योंकि मैंने आपको लिए फ्री इलाज दिया। स्कूल-अस्पताल बनाए, इसलिए जेल भेजा है। 

विज्ञापन
CM Kejriwal said Built school-hospital hence sent to jail in road show Krishna Nagar
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ महरौली और पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में रोड शो किया। लोगों के समर्थन को देखकर केजरीवाल भी भावुक हो गए। महरौली में उन्होंने कहा कि मैंने आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए और बिजली-पानी मुफ्त किया। इस वजह से मुझे जेल भेज दिया। जेल में इंसुलिन बंद कर दी। यही कसूर था न कि मैंने आपके लिए मुफ्त इलाज का इंतजाम किया है। 

विज्ञापन

CM Kejriwal said Built school-hospital hence sent to jail in road show Krishna Nagar
कृष्णा नगर रोड शो - फोटो : X/@AamAadmiParty

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली का काम रोकना चाहती है। मैं जेल से सीधा आप लोगों बीच में आया हूं। इतने दिनों के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। दिल्लीवालों को मैंने बहुत याद किया है। लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। खासकर कई सारी माताओं, बहनों और बेटियों ने इतने भावुक मैसेज भेजे, उन सभी लोगों के आशीर्वाद और भगवान के आशीर्वाद का नतीजा है कि शुक्रवार को एक चमत्कार हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Kejriwal said Built school-hospital hence sent to jail in road show Krishna Nagar
महरौली रोड शो - फोटो : X/@AamAadmiParty

देश से लोकशाही खत्म नहीं होने देंगे : केजरीवाल
कृष्णा नगर में केजरीवाल ने कहा कि मुझे जेल में आप लोगों की ही चिंता रहती थी। कई महिलाओं को ये फिक्र थी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, अब हमारे 1000 रुपये महीने का क्या होगा, लेकिन आपको कहकर गया था कि जल्दी लौटकर आऊंगा। 

विज्ञापन

CM Kejriwal said Built school-hospital hence sent to jail in road show Krishna Nagar
रोड शो के दौरान सीएम केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : X/@aamadmiparty

जल्द आपको एक हजार रुपये मिलेंगे
साथ ही कहा कि मैं अपनी माताओं और बहनों से कहना चाहता हूं कि आप चिंता मत करना। मैं आपके 1000 रुपये महीने भी जल्द चालू करवाउंगा। दिल्ली सरकार ने काम किया है। यहां स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, बिजली-पानी फ्री की, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा कराई, महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी। हम अपने काम के नाम पर वोट मांगते हैं। भाजपा को देश चलाते हुए 10 साल हो गए, लेकिन एक भी काम की बात नहीं करते हैं।
 

एक झलक पाने को घरों से निकले लोग
मुख्यमंत्री को देखने के लिए लोग पहले से ही सड़कों पर इकट्ठा हो गए थे। रोड शो के दौरान लोग घरों की छत व बालकनी से फूलों की बारिश कर स्वागत करते दिखे। इस दौरान कई लोगों ने उनसे हाथ मिलाया और फोटो खींचे। कई लोगों ने उन्हें फूलों की माला भेंट की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed