फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal rally in Gaushala Maidaan, black cloth wearers will also get Entry

सीएम केजरीवाल की सभा आज, नवीन जयहिंद बोले- काले कपड़े पहनने वालों को भी मिलेगा प्रवेश

Sat, 24 Nov 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 24 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal rally in Gaushala Maidaan, black cloth wearers will also get Entry
naveen jaihind - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नवीन जयहिंद ने शुक्रवार को सिविल लाइन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, अब तक राजनीतिक पार्टियां लोगों को गुमराह कर उनका मत हासिल करती रही हैं, पहली बार आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी का मुद्दा उठा रही है और इस दिशा में दिल्ली सरकार ने इन व्यवस्थाओं में मूल परिवर्तन किया है। ऐसी ही व्यवस्था हरियाणा में भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा, केजरीवाल की जनसभा में लोग काले कपड़े पहनकर आ सकते हैं, कोई मनाही नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने 24 नवंबर को गोशाला मैदान में होने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा के बारे में बताते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल की जनसभा को विफल करने में पूरा सरकारी अमला लगा हुआ है, प्रचार सामग्री फाड़ी और हटवाई जा रही है। प्रधानमंत्री की रैली में यदि कोई गलती से काले कपड़े पहनकर चला गया तो उसे नजरबंद कर दिया जाता है, लेकिन केजरीवाल की जनसभा में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन


लोग काले कपड़े पहनकर जनसभा में आ सकते हैं। जयहिंद ने कहा कि फिलहाल आप प्रदेशभर में 10 जनसभाएं करेगी लेकिन अगर फिर से भाजपा सरकार ने केजरीवाल का रास्ता रोका तो 20 जनसभा करेगी। इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा के प्रभारी व दिल्ली के समयपुर बादली से विधायक अजेश यादव, आप जिलाध्यक्ष महेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed