फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal cornered Lieutenant Governor VK Saxena in Assembly on the reinstatement of bus marshals

बस मार्शल मामले पर भड़के सीएम केजरीवाल: बोले- LG साहब...राजनिवास की सुरक्षा हटा देते हैं और पैनिक बटन लगवा दें

Thu, 29 Feb 2024 08:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 08:19 PM IST
सार

विधानसभा में सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सवाल का जवाब देते हुए पूछा कि सीसीटीवी कैमरे से ही सुरक्षा हो सकती है तो राजनिवास के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, दीवारों पर पैनिक बटन भी लगा देते हैं और उपराज्यपाल की सुरक्षा हटा देते हैं। आगे कहा कि तत्कालीन एलजी नए काम नहीं करने देते थे और वर्तमान एलजी मौजूदा कार्यों को रोकने में लगे।

विज्ञापन
CM Kejriwal cornered Lieutenant Governor VK Saxena in Assembly on the reinstatement of bus marshals
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : दिल्ली विधानसभा

विस्तार

विधानसभा में लगातार दूसरे दिन डीटीसी की बसों से हटाए गए मार्शलों के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान मार्शलों को दोबारा नौकरी पर बहाल करने का संकल्प पास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के साथ-साथ उपराज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार को कार्य नहीं करने दे रहे है। तत्कालीन उपराज्यपाल सरकार को नए कार्य नहीं करने देते थे, जबकि वर्तमान उपराज्यपाल सरकार के मौजूदा कार्य रोकने में लगे हुए। वह दिल्ली सरकार के कई कार्य रोक चुके है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि अधिकारी पहले सही से काम कर रहे थे, मगर अब वे कार्य रोकने में लग गए हैं। दरअसल, भाजपा के इशारे पर उपराज्यपाल ने अधिकारियों को सस्पेंड करने और ईडी पीछे छोड़ने कार्य नहीं करने के निर्देश दिए है। इसका उदाहरण बस मार्शल योजना के तौर पर मिल रहा है। यह योजना वर्ष 2015 से चल रही थी, लेकिन इसे एक नवंबर 2023 से बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का बसों में सुरक्षा संभालने का कार्य नहीं है। जबकि आठ साल तक उनको इस ओर ध्यान नहीं आया। उन्होंने खुलासा किया कि अगस्त 2023 के बाद से परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा भी बदल गए, क्योंकि उनको उपराज्यपाल ने बुलाकर धमकी दी कि बस मार्शल स्कीम बंद करो, वरना सस्पेंड कर दिया जाएगा और ईडी-सीबीआई पीछे लगा दी जाएगी। जबकि यह योजना बसों में सफर कर रही महिलाओं में बहुत प्रसिद्ध थी। बस में सफर कर रहे लोगों को लगता था कि वर्दी में बैठा व्यक्ति हमारी सुरक्षा करेगा। मार्शल आज सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने खुलासा किया कि बसों में सीसीटीवी कैमरे व पैनिक बटन लगने का हवाला देकर उपराज्यपाल ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स पर 280 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाया है। उनके इस तर्क पर मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि सीसीटीवी कैमरे से ही सुरक्षा हो सकती है तो राजनिवास के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, दीवारों पर पैनिक बटन भी लगा देते हैं और उपराज्यपाल की सुरक्षा हटा देते हैं।

आगे कहा कि पूरी दिल्ली में भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और बिजली के खंभों पर पैनिक बटन भी लगा देते हैं, फिर दिल्ली पुलिस की क्या जरूरत है? उन्होंने अगस्त-सितंबर 2023 में बस मार्शल योजना बंद नहीं करने के संबंध में आदेश दिए थे। विधानसभा में आप विधायक दिलीप पांडेय ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की नौकरी बहाली की मांग को लेकर सदन में संकल्प पत्र पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनि पास कर दिया गया।

उपराज्यपाल की चिट्ठी में लिखी भाषा पर सवाल उठाया
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बुधवार को उपराज्यपाल का एक पत्र मिला, जो बिल्कुल निंदनीय है। इस पत्र में जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत भद्दी और आपत्तिजनक है। उनको अपने पत्र में हमारी सरकार पर यह कहते हुए आरोप लगाया है कि आप लोग छोटे-मोटे राजनीतिक खेलों के लिए ये सब कर रहे हैं। आप अपनी अकुशलता के लिए बहाना बना रहे हैं। इस बात को विधानसभा के अध्यक्ष तक पहुंचाएं, जिससे कि इसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या विधानसभा अध्यक्ष उनके लिए काम कर रहे हैं? क्या उपराज्यपाल को इतना भी नहीं पता कि विधानसभा अध्यक्ष एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था हैं और वह मुख्यमंत्री को रिपोर्ट नहीं करते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed