फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM in Gurgaon today, to listen people complaints

सीएम, आज गुड़गांव में, सुनेंगे जनता की शिकायतें

Sat, 29 Nov 2014 01:14 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
CM in Gurgaon today, to listen people complaints

मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर पहली बार गुड़गांव आ रहे हैं। शनिवार की शाम वह तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री के गुड़गांव आगमन को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वह तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए जिला उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने सभी मातहत अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


खट्टर शनिवार सायं 4:00 बजे गुड़गांव के प्रशासनिक अधिकारियों को लघु सचिवालय सभागार में संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों को राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी बैठक

CM in Gurgaon today, to listen people complaints

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह सीधे शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की पार्किंग में जनता दरबार लगाएंगे। वहां पर जनता की शिकायतों को भी सुनेंगे।

मौके पर ही अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सायं 7:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह सहित कई विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के एसडीओ जवाहर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता के हितों से जुड़े सभी प्रकार के मुद्दे को लेकर काफी गंभीर हैं। जनता दरबार के दौरान कोई भी अपनी शिकायत उनके समक्ष कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed