फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM has increased the confidence on this man

एक शख्स पर बढ़ा सीएम केजरीवाल का भरोसा

Thu, 09 Apr 2015 11:44 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
CM has increased the confidence on this man

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेस (सीबीडीटी) के पूर्व डायरेक्टर और वर्तमान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी सुकेश कुमार जैन को दो बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जैन को ऊर्जा विभाग के सचिव और सतर्कता विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार में ऊर्जा विभाग पर दिल्ली सरकार का विशेष जोर है तो केंद्र सरकार से बुलाए गए अधिकारी को यह चार्ज दिया गया है। वहीं एंटी करप्शन और विजिलेंस डिपार्टमेंट की सक्रियता भी सरकार बढ़ा रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कुछ दिल्ली अंडमान निकोबार आयरलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) सौम्यकेतु मिश्रा का ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लक्ष्यद्वीप के लिए कर दिया गया है। सब रजिस्ट्रार, को-ऑपरेटिव सोसायटी के तौर पर काम कर रहे एडहॉक दानिक्स आरएस कृष्णन को प्रशासनिक सुधार विभाग में तैनात किया गया है। इन्हें दिल्ली डॉयलॉग कमीशन का काम देखने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसाम के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से मुलाकात की

CM has increased the confidence on this man

आसाम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। गोगोई ने दिल्ली की किसी सड़क का नाम महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के नाम पर रखे जाने की मांग रखी।

इस पर अरविंद केजरीवाल ने आश्वस्त किया कि महापुरुषों का सम्मान किया जाना चाहिए। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। आसाम के मुख्यमंत्री ने बड़ी जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को बधाई भी दी।समाजिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed