'वोट के लिए 1100-1100 रुपये': 'पूर्व भाजपा सांसद के घर बांटे जा रहे नोट', AAP का बड़ा आरोप; भाजपा ने दी सफाई
दिल्ली की सीएम आतिशी ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर रुपये बांटने का आरोप लगाया है। आतिशी का कहना है कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को रुपये बांट रहे हैं। वहीं, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आतिशी के बयान पर सफाई दी है।
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में तेजी से सियासत हो रही है। भाजपा और आप का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच सीएम आतिशी ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सीएम आतिशी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में वोटर कार्ड चेक करके भाजपा लोगों को पैसे बांट रही है। आज प्रवेश वर्मा अपने सरकारी आवास पर पैसे बांटते पकड़े गए, जो उन्हें सांसद होने के नाते मिले थे।
सीएम आतिशी ने कहा, 'नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपये दिए गए। मैं ईडी और सीबीआई से कहना चाहती हूं कि प्रवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपये की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए।'
'पर्चे पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीर'
आतिशी ने कहा, 'मैं चुनाव आयोग से कहना चाहती हूं कि ईडी और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर छापा मरवाएं और उन्हें अभी गिरफ्तार करवाएं। भाजपा हारा हुआ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। हम इसकी आधिकारिक शिकायत पुलिस और चुनाव आयोग से करेंगे, जिस पर्चे में पैसे बांटे जा रहे हैं, उस पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीरें भी हैं।'
भाजपा आज वोट के लिए पैसे बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। प्रवेश वर्मा जी के सरकारी बंगले- 20 विंज़र प्लेस- पर स्थानीय महिलाओं को ₹1100 कैश में दिए जा रहे थे। इसके साथ मोदी जी, अमित शाह जी और कमल निशान का पर्चा भी था।
हमारे पास यह सूचना है कि अभी भी घर के अंदर करोड़ों रुपए कैश… pic.twitter.com/Ph3xMhKNI3 — Atishi (@AtishiAAP) December 25, 2024
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दी सफाई
वहीं, सीएम आतिश के बयान पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने सफाई दी है। प्रवेश वर्मा ने कहा, 'कल मैंने अरविंद केजरीवाल का ट्वीट देखा और आज दिल्ली के अस्थायी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनी। आप सांसद संजय सिंह भी मेरे घर के आसपास घूम रहे हैं। राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान की शुरुआत मेरे पिताजी ने करीब 25 साल पहले की थी। आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि हम जो काम कर रहे हैं, उसकी सराहना आतिशी जी और केजरीवाल जी कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On the allegations of Delhi CM Atishi, BJP leader Parvesh Verma says "Yesterday, I saw the tweet of Arvind Kejriwal and today I heard the press conference of the temporary CM of Delhi. AAP MP Sanjay Singh is also roaming around my house. Rashtriya Swabhiman… https://t.co/1M5GKHng51 pic.twitter.com/neZBsKY4Bi
— ANI (@ANI) December 25, 2024
'मुझे खुशी है कि शराब नहीं बांट रहा'
प्रवेश वर्मा ने कहा, 'मैं यहां महिलाओं का दुख देख रहा हूं, जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि न तो उनके पास पेंशन है, न उनके पास राशन कार्ड है, न नौकरी है, न दवा की सुविधा है। मैंने तय किया कि हर महीने अपने संगठन के साथ हम एक योजना बनाएंगे और मासिक आधार पर उनकी मदद करेंगे। मुझे एक बात की खुशी है कि कम से कम मैं यहां शराब नहीं बांट रहा हूं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली में बांट रहे थे।'