फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal visited kathputli colony to inspection

गंदगी और टपकती छत देख भड़के केजरीवाल, कहा- नहीं होगा काम तो होगी कार्रवाई

Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal visited kathputli colony to inspection
arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कठपुतली कॉलोनी से विस्थापित लोगों का हालचाल लेने आनंद पर्वत ट्रांजिट कैंप पहुंचे। उन्होंने कैंप में फैली अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी जाहिर की। कड़े लहजे में कैंप की देखरेख करने वाली कंपनी के अधिकारियों व उसके मालिक से इंतजाम दुरुस्त करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे। केजरीवाल ने मौके पर आम लोगों से समस्याएं सुनी और उनका तत्काल निदान करने की कोशिश की। आम लोगों ने इलाके में पानी और बिजली के बिल से जुड़ी समस्या बताई।
विज्ञापन


इस पर केजरीवाल ने कहा कि इलाके में 40 टैंकर पानी आएगा। उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वह समस्या का जल्द से जल्द समाधान दें। मौके का मुआयना करते वक्त वह गंदगी व टपक रही छतों को देखकर भड़क गए। ट्रांजिट कैंप की देख-रेखा करने वाली कंपनी के आला अधिकारी को फटकार लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर आपका 20 साल का मकान टपक नहीं रहा है तो कैसे आठ साल पुराने कैंप के मकानों का छत टपकने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सुनाई मुख्यमंत्री को शिकायतें

CM Arvind Kejriwal visited kathputli colony to inspection
arvind kejriwal

क्या यहां के लोग आपके घर में जाकर रहें। वहीं, गंदगी पर भी अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। केजरीवाल ने कंपनी के मालिक को भी मोबाइल पर सख्त फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। कैंप की हालत बारिश के मौसम में रहने लायक नहीं है। बावजूद इसके उचित इंतजाम नहीं किया जा रहा है।

लोगों ने सुनाई मुख्यमंत्री को शिकायतें
स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि हालत बहुत बदतर है। पानी न तो समय पर आता है और न ही साफ रहता है। कई बार खारा होने के साथ पानी में कीड़े भी होते हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं, बिजली के बिल को लेकर भी लोगों ने शिकायत की। मुख्यमंत्री ने जल बोर्ड व बिजली कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोबारा दौरे पर आने तक उन्हें इस तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed