फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal called an emergency meeting regarding the rising water level of Yamuna

Delhi: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

Wed, 12 Jul 2023 02:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये मीटिंग दिल्ली सचिवालय में होगी।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal called an emergency meeting regarding the rising water level of Yamuna
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली में यमुना बुधवार को 207.55 मीटर तक बढ़ गई। जिसने 1978 में बनाए गए 207.49 मीटर के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये मीटिंग दिल्ली सचिवालय में होगी। बैठक में में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली के जिन इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, वहां एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर काम कर रही है।
विज्ञापन


1978 की बाढ़ ने तोड़ दिया था रिकॉर्ड
1978 में दिल्ली में यमुना की बाढ़ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसमें करीब 43 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि जलमग्न होकर बर्बाद हो गई थी। लाखों लोग बेघर हो गए थे। उस समय यमुना के लोहे के पुल पर जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच गया था, तब यमुना के किनारों पर पुस्ते नहीं बनाए गए थे। इसके बाद दो बार और यमुना का जलस्तर 207 मीटर के निशान के पार गया है। 2010 (207.11 मीटर) और 2013 (207.32 मीटर) में दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। कश्मीरी गेट तक यमुना का पानी पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed