फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal and Atishi can respond to notice of Crime Branch of Delhi Police today

विधायक खरीद-फरोख्त मामला: आज जवाब दे सकते हैं सीएम केजरीवाल और आतिशी, नोटिस पर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

Mon, 05 Feb 2024 09:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 09:28 AM IST
सार

आप विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के नोटिस का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी जवाब दे सकते हैं। क्योंकि आज नोटिस की समय सीमा खत्म हो रही है।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal and Atishi can respond to notice of Crime Branch of Delhi Police today
अरविंद केजरीवाल और आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पर आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाने के मामले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम के नोटिस का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जवाब दे सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली मंत्री आतिशी भी समन का जवाब दे सकती हैं। नोटिस के जवाब देने की समय सीमा आज खत्म हो रही है।

विज्ञापन


नोटिस पर मंत्री सौरभ भारद्वाज का सवाल
आप नेताओं को क्राइम ब्रांच के नोटिस पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि साल 2014 में दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष ने हमारे निर्वाचित विधायक दिनेश मोहनिया को करोड़ों रुपये की पेशकश की थी। जिसमें हमने स्टिंग वीडियो रिकॉर्ड किया था। उसे मीडिया को भी दिया था। बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज 10 साल हो गए हैं। क्या आज तक क्राइम ब्रांच की टीम ने किसी भी भाजपा नेता को नोटिस दिया। आगे कहा कि हम नए सबूत देंगे लेकिन हम जानना चाहते हैं कि इसका क्या हुआ पहले वाला?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद-फरोख्त मामले पर राजनीति
भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व शिक्षा मंत्री आतिशी को क्राइम ब्रांच की ओर से नोटिस जारी होने पर रविवार को राजनीतिक घमासान मचा रहा। मामले में मुख्यमंत्री निवास पर पहले आप नेताओं ने बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया के माध्यम से भाजपा पर दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच के नोटिस पर सवाल खड़ा किया।

मंत्री आतिशी को फिर नोटिस
आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा रविवार को फिर आप सरकार में मंत्री आतिशी को नोटिस देने उनके आवास पर पहुंची। आतिशी ने अपने कैंप कार्यालय के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों से नोटिस प्राप्त करने का निर्देश दिया। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आतिशी के ओएसडी को नोटिस सौंप दिया है। आतिशी को पांच फरवरी तक जवाब देने के लिए कहा है। 

क्राइम ब्रांच की टीम ने सीएम आवास पर दिया नोटिस
दिल्ली पुलिस ने आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दे दिया है। दिल्ली पुलिस नोटिस को सीधे मुख्यमंत्री को देना चाहती थी, मगर स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने नोटिस के जरिए अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है।

भाजपा पर यह लगाए थे आरोप
पहला आरोप- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स कर भाजपा पर आरोप लगाए थे कि उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ में खरीदने की कोशिश की गई। आरोपों के बाद न तो मुख्यमंत्री, न ही आप और न ही किसी विधायक ने शिकायत दी है।

दूसरा आरोप- शिक्षा मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए थे, लेकिन शिकायत अभी तक नहीं दी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed