सौ नंबर किया डायल तो जवाब मिला सीएम और पीएम को करो फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरा सी कोई बात हो लोग बिना देरी कहते हैं कि 100 नंबर पर फोन कर दो। ऐसा ही बुधवार को छिजारसी के पास हुआ। एनएच-24 पर सवेरे ट्र्रक खराब होने पर जब 100 नंबर पर फोन किया गया तो जवाब मिला कि सीएम और पीएम को भी फोन कर दो।
दरअसल, सुबह करीब 6 बजे गाजियाबाद की तरफ से नोएडा आते समय छिजारसी के पास एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया।
इसमें ही वहां जाम लग गया। जाम इतना था कि काफी संख्या में लोग वापस लौट गए। मौके पर मौजूद एक शख्स ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर दिया।
ट्रक खराब होने से जाम की दी थी सूचना
उधर, से जवाब मिला कि इसके लिए सीएम और पीएम को भी फोन कर दो। यह जवाब मिलने पर सूचना देने वाले ने पुलिसकर्मी से कहा कि क्या आपकी यही ड्यूटी है जिस तरह से आप बात करते हो तो इसकी शिकायत वरिष्ठ अफसरों से की जाएगी।
बताते हैं कि थोड़ी ही देर में फोन करने वाले शख्स के पास फोन आया और कहा कि फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिस वाले से गलती हो गई। वह अभी युवा है, माफ कर दीजिए।
दोबारा से गलती नहीं होगी। हालांकि इसकी शिकायत उन्होंने वरिष्ठ अफसरों से नहीं की लेकिन अमर उजाला में फोन कर शिकायत दर्ज कराई।