{"_id":"5d2c1cff8ebc3e6cce127e9d","slug":"cluster-bus-212-hits-autos-and-e-rickshaw-near-anand-parvat-bus-stand-karol-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित क्लस्टर बस ने कई वाहनों में मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित क्लस्टर बस ने कई वाहनों में मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल
Tue, 16 Jul 2019 04:55 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 16 Jul 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
क्लस्टर बस ने मारी टक्कर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सोमवार सुबह अनियंत्रित क्लस्टर बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बुुजुर्ग महिला और घायल ई-रिक्शा में सवार थे, जो बस की टक्कर से पलट गया था।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने बस के चालक जोगिंदर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का दावा है कि वह शराब के नशे में था, जबकि चालक ने कहा कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे आनंद पर्वत स्थित 212 बस स्टैंड के पास हुआ। रूट संख्या 212 की बस नंदनगरी से आनंद पर्वत की ओर जा रही थी। करोल बाग एमसीडी जोन के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
बस आगे चल रहे ऑटो, स्कूटी व ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार बापा नगर निवासी भागो देवी (65), मनोज (23), सिद्धार्थ (22), अनिल (22) और एक अन्य घायल हुए। सभी को जीवन माला अस्पताल ले जाया गया।
वहां तबीयत बिगड़ने के बाद भागो देवी को लेडी हार्डिंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस की तकनीकी जांच कराने के साथ-साथ चालक का मेडिकल भी कराया है।