{"_id":"687b93d850affb610408d9a2","slug":"clothes-worth-lakhs-of-rupees-burnt-in-a-fire-in-a-two-storey-shop-in-gurugram-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: सदर बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: सदर बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; देखें वीडियो
Sat, 19 Jul 2025 06:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:20 PM IST
सार
गुरुग्राम के सदर बाजार में दो मंजिला कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने धमाके जैसी आवाज के बाद धुआं और आग की लपटें देखीं। दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान की दोनों मंजिलों पर रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
दो मंजिला दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम सदर बाजार स्थित कपड़े की दो मंजिला दुकान में शनिवार की सुबह के बाद आग लग गई। सुबह के समय दुकान खुलने के बाद कर्मचारी सफाई करने की तैयारी कर रहे थे। कर्मचारियों के अनुसार धमाका जैसी आवाज आने के बाद दुकान में धुआं भर गया। इसके बाद यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने दुकान में रखा सामान बाहर निकलना शुरू कर दिया। सूचला मिलने के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शहर के मुख्य सदर बाजार में मुस्कान फैशन के नाम से दो मंजिला दुकान में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। दुकान मालिक व कर्मचारियों के अनुसार, सुबह के समय जब वे सफाई कर रहे थे तो अचानक दूसरी मंजिल से धमाका होने जैसी आवाज आई और इसके बाद दुकान में धुआं भर गया। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं और देखते-ही देखते दुकान में रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस पर कर्मचारी दुकान में नीचे भाग कर आए और दुकान में रखे सामान को बाहर निकालने लगे। दुकान मालिक ने आग लगने के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही भीमनगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। दुकान में पहली व दूसरी मंजिल पर रखे कपड़ों में आग लगने के कारण काफी अधिक धुआं हो गया था। छत के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया और काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़कर दुकान में गए और पानी का छिड़काव करके आगू काबू पाया गया। दुकान की पहली व दूसरी मंजिल पर रखे कपड़े जल गए।
विज्ञापन
भीमनगर फायर स्टेशन से अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि आग किस कारण से लगी अभी स्पष्ट नहीं है। दुकान मालिक व कर्मचारी धमाके जैसी आवाज आई थी। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण ही धमाके जैसी आवाज आई और उससे निकली चिंगारियों से कपड़ों व अन्य सामान में आग लग गई। दुकान में जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों पर पता चल सकेगा।