{"_id":"0b15c675e11e483a6e0d53585efd5146","slug":"clerk-in-bus-depot-in-gurgaon-arrested-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग में तैनात ड्यूटी क्लर्क रिश्वत लेते पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग में तैनात ड्यूटी क्लर्क रिश्वत लेते पकड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 30 Oct 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से नूंह आई राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के नूंह बस डिपो में सुबह कार्यालय खुलने के तुरन्त बाद औचक छापा मारा और कई सालों से डयूटी क्लर्क के तौर पर काम कर रहे एक परिचालक मोहमद इकबाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की जेब से विजिलेंस टीम के सदस्यों ने 3 हजार रुपए भी बरामद किए, जो कि कथित तौर पर एक चालक फजरूदीन, जो कि नूंह बस डिपो में ही तैनात है, से रिश्वत के तौर पर लिए गए थे।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने आरोपी और शिकायतकर्त्ता को अपने साथ गुडगांव ले गई। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस ने रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद शिकायकर्त्ता के संग नूंह बस डिपो में छापा मारा और उसके लिए इससे पूर्व डीसी अशोक सांगवान को सूचना देने के बाद इस धरपकड़ के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर नूंह के तहसीलदार बस्तीराम को लगाया गया।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे के बाद यह छापा मारा गया। इस मामले पर देर शाम तक जीएम रोडवेज राजीव नागपाल का पक्ष ज्ञात नहीं हो पाया।
नूंह पुलिस को इस मामले में देर शाम तक विजिलेंस की ओर से आरोपी के विरुद्ध जांच रिपोर्ट व जरूरी कागजात नहीं मिले हैं।