{"_id":"da657d95ed12f935d6a72f06094bda92","slug":"clerical-job-in-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में नौकरी चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 18 Apr 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में क्लर्क की भर्ती के लिए 19 अप्रैल को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह 05 बजे पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें केवल पलवल के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए उम्र साढे़ 17 से 23 वर्ष होनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार का कद 162 सेंटीमीटर, वजन 50 किलोग्राम और छाती 77-82 सेंटीमीटर होना जरूरी है।
एक अधिकारी ने बताया कि आवेदक का 12वीं में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा किसी भी वर्ग में स्नातक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड से 12वीं परीक्षा के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए हिन्दी, अंग्रेजी और गणित या एकाउंटेंसी या बुक कीपिंग विषय अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
स्नातक में यह विषय नहीं हैं तो 10वीं या 12वीं में इन विषयों में 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।