{"_id":"572c835e4f1c1b4e345ce02a","slug":"cleanliness-mission-in-factories","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरियों में चलेगा विषयगत स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरियों में चलेगा विषयगत स्वच्छता अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नगर निगम 15 मई तक औद्योगिक क्षेत्रों में विषयगत स्वच्छता अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान के समापन पर क्लीनेस्ट फैक्टरी अवार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त निगमायुक्त-2 अनु श्योकंद ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी कारखानों व निर्माण परिसरों में स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। नगर निगम की स्वच्छता शाखा के सहायक अभियंता आनंद अग्रवाल व जोन-2 के जेडटीओ देवेंद्र सिंह विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में जाकर प्रबंधन के साथ बैठक करके उन्हें विषयगत स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि फैक्टरी में कार्यरत सभी महिला और पुरुषों के लिए फैक्टरी परिसर में ही अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है या नहीं। आनंद नेे कहा कि फैक्टरियां अपने परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएं, पहले से बनी हुई सभी सेेनेटरी सेवाओं की मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन
इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली फैक्टरी या आरडब्ल्यूए को क्लीनेस्ट अवार्ड दिया जाता है। उन्होंने सभी फैक्टरी संचालकों से अनुरोध किया कि वे 15 मई तक चलने वाले विषयगत स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।