फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clean India Mission continued assistance for toilets.

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के लिए सहायता राशि जारी

Fri, 25 Mar 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
Clean India Mission continued assistance for toilets.
स्वच्छ भारत अभियान

नगर निगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से स्कूली बच्चों को जोड़ रहा है। इस मिशन के तहत बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही निगम 10 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन


निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल मेहता ने बताया कि मिशन के तहत शहर को खुले में शौच करने से मुक्त शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत अभी तक निगम को 10 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिये केंद्र एवं राज्य सरकार से सहायता मिली है।
विज्ञापन


इसमें से अब तक 6518 आवेदकों का पैसा बैंक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में प्रति शौचालय 7000 रुपये की पहली किस्त भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जिनके आवास में शौचालय की व्यवस्था नहीं है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो व्यक्ति सहायता चाहते हैं वह अपने क्षेत्र के सफाई निरीक्षक या फिर निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मेहता ने बताया कि मिशन के तहत सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 4 से  18 मार्च  तक स्वच्छता शपथ अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed