{"_id":"56f285844f1c1bf33df14d24","slug":"clean-india-mission-continued-assistance-for-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के लिए सहायता राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के लिए सहायता राशि जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से स्कूली बच्चों को जोड़ रहा है। इस मिशन के तहत बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही निगम 10 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल मेहता ने बताया कि मिशन के तहत शहर को खुले में शौच करने से मुक्त शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत अभी तक निगम को 10 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिये केंद्र एवं राज्य सरकार से सहायता मिली है।
विज्ञापन
इसमें से अब तक 6518 आवेदकों का पैसा बैंक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में प्रति शौचालय 7000 रुपये की पहली किस्त भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जिनके आवास में शौचालय की व्यवस्था नहीं है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
जो व्यक्ति सहायता चाहते हैं वह अपने क्षेत्र के सफाई निरीक्षक या फिर निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मेहता ने बताया कि मिशन के तहत सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 4 से 18 मार्च तक स्वच्छता शपथ अभियान चलाया गया।