{"_id":"57e673124f1c1b3076a83135","slug":"clean-india-campaign-on-will-payed-rs-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता प्रेरक बनने पर मिलेगा 500 रुपए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता प्रेरक बनने पर मिलेगा 500 रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा महा स्वच्छता कार्यक्रम शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन
इसके सफल क्रियान्वयन के लिए नेहरू युवा केन्द्र की जिला इकाई द्वारा मैट्रिक पास 50 सक्रिय युवाओं को स्वच्छता प्रेरक के रूप में 52 दिनों के लिए चुना जाएगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र के जिला समंवयक सुनील कौशिक ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी स्वच्छता कायम रखने के प्रति सभी लोगों को स्वच्छता की आदत डालने के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
ये सभी युवा मोटीवेटर लोगों के बीच में जाकर उन्हें इस संबंध में प्रेरणा देंगे और उन्हें जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई भी युवा सेक्टर-10 स्थित नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय से आगामी 26 सितम्बर से संपर्क कर सकते हैं।
युवा केन्द्र की तरफ से लगाए जाने वाले प्रत्येक स्वच्छता युवा प्रेरक को 500 रुपए प्रति दिन के हिसाब से मानदेय भी दिया जायेगा।