फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clean colony sought in exchange for a Confirmed registry

पीएम मोदी  रैली: पक्की रजिस्ट्री के बदले मांगी स्वच्छ कॉलोनी, जानिए किसने क्या कहा

Sun, 22 Dec 2019 08:35 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Clean colony sought in exchange for a Confirmed registry
PM Modi Rally - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री रैली के दौरान स्वच्छता अभियान को भी नहीं भूले। धन्यवाद रैली के समापन से पहले उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों से कुछ मांगना चाहते हैं। आप जिस भी इलाके में रहते हैं, उसकी जमकर सफाई करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले एक हफ्ते तक अनधिकृत कॉलोनियों की जमकर सफाई करें। 
विज्ञापन


साल शुरू होने वाले दिन (एक जनवरी) को पूरी कॉलोनी को साफ-सुथरा रखें। नये साल का स्वागत साफ-सुथरी दिल्ली से करना होगा। इसी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी अभियान छेड़ें। उन्होंने अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों से नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि देश हमारा है। हमें इससे जुड़ना होगा। उन्होंने दिल्ली वालों को अहिंसा का मंत्र भी दिया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी

दिल्ली में समस्याओं का अंबार लगा है। वर्तमान सरकार मनमानी कर रही है। प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक निर्णय से कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की समस्या का समाधान कर दिया। नारा देते हुए उन्होंने कहा कि एक अकेला मोदी खड़ा है, भारत देश बचाने को, सारे विपक्षी मिलकर खड़े हैं, आज उसको हराने को। वक्त आ गया है, अब दिल्ली में पांच साल भाजपा की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा विपक्ष कोशिश कर रहा है हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता को तोड़ने की। भारत एक है और उसे कोई तोड़ नहीं सकता। दिल्ली में चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और आप दलगत राजनीति कर रही हैं। दिल्ली हमारी मां है और उसको विकास के मार्ग पर अग्रसर करना हमारा कर्तव्य है। 

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों के दुख को प्रधानमंत्री ने समझा। कांग्रेस ने झूठे प्रमाणपत्र बांटे और कहा कि आपकी कॉलोनियां नियमित हो जाएंगी। आप ने भी सभी कामों में बाधा पहुंचाई। 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान आप ने 70 वादे किये थे, लेकिन दिल्ली की जनता के साथ केवल धोखा हुआ है। अब दिल्ली के लोग इनके झूठे वायदों में फंसने वाले नहीं हैं।

केंद्रीय मंत्री व दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर

दिल्ली में 45 दिन बाद चुनाव होना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली से आप सरकार जाएगी और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी। दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें विकास करने वाली सरकार चाहिए या विनाश करने वाली। राष्ट्रवाद पर चलने वाली सरकार चाहिए या अराजकतावाद फैलाने वाली। 

सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करने वाली सरकार चाहिए या सैनिकों के पराक्रम पर आशंका करने वाली। दुश्मनों को घर में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए या सेना पर सवाल उठाने वाली। जेएनयू में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाने वालों को समर्थन देने वाली सरकार चाहिए या देश विरोधियों को सलाखों को पीछे पहुंचाने वाली।

केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के चुनाव सह प्रभारी हरदीप सिंह पुरी

केंद्र सरकार के बार-बार कहने के बावजूद केजरीवाल सरकार 5 साल में इन कॉलोनियों की बाउंड्री बनाने का काम तक पूरा नहीं कर पाई। पहले 2017 और उसके बाद 2019 में केजरीवाल सरकार ने इसके लिए दो-दो साल का समय मांगा।

कांग्रेस और आप सरकार जो 21 साल में नहीं कर पाई, उसे केंद्र में भाजपा सरकार बनने के 100 दिन के अंदर ही पूरा करके दिखा दिया। डीडीए ने मैपिंग और रजिस्ट्रेशन का काम समय पर शुरू कर दिया है। दस हजार से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन हो गया है। 2022 तक सभी गरीबों को पक्का घर देने का सपना अब पूरा होने वाला है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू

धन्यवाद देने के लिए उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। दिल्ली सरकार जिस तरह लोगों में नफरत फैलाने और विकास को रोकने का काम कर रही है, उससे दिल्ली के विकास की गति धीमी पड़ गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल

दिल्ली सरकार अफवाहों और झूठ की सरकार है। केंद्र सरकार की योजनाओं को रोककर वह दिल्ली के लोगों का अहित कर रही है। आज दिल्ली के लोगों को न तो साफ पानी मिल रहा है और न ही शुद्ध हवा। दिल्ली की सड़कें टूटी पड़ी हैं और यातायात पूरी तरह चौपट हो चुका है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को झूठे वादे करके लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार दिल्ली की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

विधानसभा में नेेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता

गरीब विरोधी केजरीवाल सरकार केंद्रीय योजनाओं पर रोक लगाकर गरीबों को सुविधाओं से वंचित रखती है। दिल्ली के विकास में सबसे बड़ी बाधा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही हैं। भाजपा की सरकार दिल्ली में बनेगी तो केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं सभी लोगों तक पहुंचेंगी।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी

किस-किस बात के लिए मोदी जी का आभार प्रकट करें। अनुच्छेद-370 हटाने के लिए या फिर राम मंदिर के लिए या फिर तीन तलाक पर रोक के लिए। देश ने भी खुले मन से केंद्र सरकार के हर फैसले का स्वागत किया है। भाजपा राष्ट्रहित के लिए तत्परता से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हिंदू राष्ट्र नहीं, हम हिंदुस्तान को हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं। हम हिंदू-मुस्लिम का भेद मिटाना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून पर अफवाह फैला कर लोगों को भड़का रहा है। 

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा

आज का दिन दिवाली से कम नहीं है। अब दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में लोग अपने पक्के मकान में रहेंगे। केजरीवाल ने लोकपाल पर आंदोलन करके पार्टी बनाई, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही पांच सालों में लोकपाल को भूल गए। दिल्ली के लोगों की गाढ़ी कमाई केजरीवाल सरकार ने खुद के प्रचार-प्रसार में लगा दी और लोगों को गुमराह करते रहे। इसका मुंहतोड़ जवाब दिल्ली के लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में देंगे।

भाजपा सांसद हंसराज हंस

कच्ची कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक प्रधानमंत्री ने दे दिया है। इन कॉलोनियों में रहने वाले ऐसा महसूस करते थे कि जिस रेलगाड़ी में बैठे थे, उससे उन्हें कोई मंजिल से पहले निकाल न दे। अयोध्या मामला हो, तीन तलाक या अनुच्छेद 370 का मामला, प्रधानमंत्री ने सबको सुलझाया। 70 वर्षों से जो मसले फंसे थे, वो मोदी ने 100 दिन के कार्यकाल में ही हल कर दिए।

सांसद गौतम गंभीर

हम काम करने आए हैं, सिर्फ  बोलने नहीं। हमारा लक्ष्य लोगों की जिंदगी बेहतर करना है, जिसके लिए हमने छह माह में ही नींव रखी है। सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया। गाजीपुर लैंडफिल को खत्म करने के लिए काम शुरू किया है। साफ पानी मिले, इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए बहुत कार्य किए। पांच साल में केजरीवाल ने झूठे वादों और खोखले दावों के जरिए जनता को सिर्फ गुमराह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed