RapidX Inauguration: गाजियाबाद में 20 अक्तूबर को चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं, पीएम के कार्यक्रम को लेकर आदेश जारी
गाजियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक ने 20 अक्तूबर को पीएम मोदी द्वारा रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिले में अधिक लोगों के आवागमन की संभावना जताई है। जिसके चलते यातायात प्रभावित रहेगा।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को साहिबाबाद से देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश दिया गया है।
गाजियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक ने 20 अक्तूबर को पीएम मोदी द्वारा रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिले में अधिक लोगों के आवागमन की संभावना जताई है। जिसके चलते यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में उन्होंने विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भौतिक उपस्थिति के बजाय ऑनलाइन क्लास कराने को कहा है।
रैपिडएक्स के उद्घाटन के बाद पीएम सभा को करेंगे संबोधित
रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे और इसके बाद वह वसुंधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।