फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Class One station was deprived of water, to house the passengers wandered

क्लास वन स्टेशन पानी से हुआ महरूम, दर-दर भटकते रहे यात्री

Mon, 16 May 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 16 May 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
Class One station was deprived of water, to house the passengers wandered
पानी की किल्लत - फोटो : Demo Pic

एनसीआर के क्लास वन स्टेशनों में शुमार ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर यात्रियों के पीने के  लिए पानी रेलवे प्रशासन नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। रविवार को इसका नजारा देखने को मिला। यात्री पानी के लिए भटकते रहे लेकिन उन्हें पानी नसीब नहीं हुआ। गनीमत रही कि प्लेटफार्म नंबर पर दो पर एक सामाजिक संस्था के लोग यात्रियों की प्यास बुझाते रहे।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि रेलवे की सूची में ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन क्लास वन स्टेशन की सूची में शामिल है। अभी इस स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। यहां से प्रतिदिन 35 से 40 हजार यात्री विभिन्न ट्रेनों में सफर करते हैं। 
विज्ञापन


स्टेशन पर 44 अप-डाउन शटल गाडियां और 40 से अधिक एक्सप्रेस व सुपरफास्ट गाडिय़ों का ठहराव होता है। यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए एक से चार नंबर प्लेटफार्म तक 5 वाटरकूलर और 10 नल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रविवार को इन नलों में यात्रियों को पानी नसीब नहीं हुआ। कारण चाहे जो भी लेकिन दिनभर यात्री पानी के लिए भटकते रहे। स्टेशन पर रहने वाले वेंडरों और एक स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने उनकी प्यास बुझाई। 


लोगों का कहना है कि यह क्लास वन स्टेशन का ये हाल है तो अन्य स्टेशनों पर पानी कैसे मिलेगा। उधर रेलवे के इंस्पेक्टर ऑफ वक्र्स एसके अग्रवाल का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। यदि ऐसा है तो जांच करा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed