{"_id":"65836474d807462e180bc6f3","slug":"class-9-student-thrown-from-footover-bridge-in-delhi-dies-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder : झगड़े के बाद दिल्ली में नौवीं के छात्र को फुटओवर ब्रिज से फेंका, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder : झगड़े के बाद दिल्ली में नौवीं के छात्र को फुटओवर ब्रिज से फेंका, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Dec 2023 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 03:32 AM IST
सार
अचेत छात्र राकेश (15) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राकेश मंडोली जेल के पास राजकीय सर्वोदय विद्यालय का छात्र था।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में आपसी झगड़े में कुछ विद्यार्थियों ने नौवीं के छात्र को 20 फुट ऊंचे फुटओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया। अचेत छात्र राकेश (15) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश की रीढ़ की हड्डी के अलावा हाथ-पैर भी टूट गए थे। पुलिस विवाद की वजह जानने में जुटी है। सीसीटीवी के जरिये आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नंदनगरी स्थित गगन विहार निवासी राकेश के परिवार में पिता नेमपाल, मां सुनीता देवी, एक भाई व बहन हैं। राकेश मंडोली जेल के पास राजकीय सर्वोदय विद्यालय में दोपहर की पाली में नौवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया, बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए पैदल निकला।
विज्ञापन
मंडोली जेल के पास वजीराबाद-भोपरा रोड के फुटओवर ब्रिज पर स्कूल के ही कुछ छात्रों ने उसे रोक लिया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। कुछ छात्रों ने उसे उठाकर फुटओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों को अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि राकेश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन