{"_id":"5ab3470b4f1c1b8f778b6caa","slug":"class-9-girl-suicide-in-noida-case-parents-protest-outside-school-demand-cbi-probe-and-all-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9वीं की छात्रा: सुसाइड मामले में विरोध में लगाया जाम- घंटों फंसी रही एंबुलेंस, तड़पते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं की छात्रा: सुसाइड मामले में विरोध में लगाया जाम- घंटों फंसी रही एंबुलेंस, तड़पते रहे मरीज
Thu, 22 Mar 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली/नोएडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली/नोएडा
Updated Thu, 22 Mar 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
class 9 girl suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मयूर विहार स्थित एल्कॉन पब्लिक स्कूल की छात्रा के सुसाइड मामले में बेटी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए परिजनों ने दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर परिजनों ने नोएडा-दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। छात्रा का परिवार आरोपी टीचर्स और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के अलावा मामले की सीबीआई जांच करने की मांग कर रहा था। (सभी फोटो- राजन राय)
परिजन कर रहे सीबीआई जांच की मांग
2 of 8
class 9
- फोटो : rajan rai
स्कूल प्रशासन को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए परिवार ने उसकी मान्यता रद्द करने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान कई छात्र संगठन पीड़ित परिवार के समर्थन में वहां पहुंच गए। सड़क पर प्रदर्शन की वजह से करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई एंबुलेंस जाम में फंसी रही।
3 of 8
class 9
- फोटो : rajan rai
ऑफिस आवर्स नजदीक आते देख दिल्ली पुलिस ने शाम करीब 4.30 बजे हल्के बल का प्रयोग कर परिवार को सड़क से हटा दिया। बाद में उन्हें नोएडा ले जाकर छोड़ दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज होकर परिजन बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे एल्कॉल पब्ल्कि स्कूल के सामने मयूर विहार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
class 9 girl suicide
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में बैनर और तख्ती लिए परिजनों व अन्य लोगों ने आरोपी टीचर्स व प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। खबर मिलते ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गए। शुरूआत में परिवार ने एल्कॉन स्कूल के सामने वाली सड़क पर जाम लगाया, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा न होने के कारण परिवार अन्य लोगों के साथ मिलकर करीब 11.30 बजे दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 8
class 9 girl suicide
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने दिल्ली से नोएडा व नोएडा से दिल्ली आने वाले दोनों का ट्रैफिक ठप कर दिया। परिवार सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगा। इधर एबीवीपी, एनएसयूआई, कुछ कथक डांसर्स के अलावा कई अन्य छात्र संगठन परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए वहां पहुंच गए। पुलिस ने परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी टीचर्स और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।