फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class 3 girl molested in yamuna expressways in greater noida

यमुना एक्सप्रेसवे पर कक्षा 3 की छात्रा को लिफ्ट देकर किया हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Sep 2018 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 07 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Class 3 girl molested in yamuna expressways in greater noida
yamuna expressway

पिता से नाराज होकर आगरा निवासी नाना से मिलने जा रही दस वर्षीय बच्ची को लिफ्ट देकर बाइक सवार ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने छात्रा को टप्पल के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाकर हैवानियत की और उसे 100 रुपये देकर बस पकड़ने के लिए छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


किसी तरह आगरा पहुंची बच्ची की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाजियाबाद के खोड़ा निवासी आरोपी लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीसरी कक्षा की छात्रा मंगलवार को किसी बात पर पिता से नाराज होकर नाना से मिलने के लिए पैदल ही निकल गई। घर के पास उसने एक व्यक्ति से लिफ्ट ली। उसने छात्रा को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर छोड़ दिया। यहां बच्ची ने बाइक सवार लोकेश से लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए लोकेश ने जेवर टोल प्लाजा के पहले ही उसे उतार दिया और पैदल टोल पार करके आगे आने को कहा। आगे आरोपी ने छात्रा को दोबारा बाइक पर बैठा लिया। टप्पल में एक ढाबे में उसने बच्ची के साथ खाना भी खाया। इसके बाद सड़क किनारे ही एक सुनसान स्थान पर छात्रा से दुष्कर्म किया।

आरोपी ने छात्रा को 100 रुपये दिए और बस से आगरा जाने की बात कहकर चला गया। छात्रा कुछ दूर तक पैदल ही एक्सप्रेसवे पर चलती रही। रास्ते में गांव के कुछ लोग उसे मिले। उन्होंने उसे बस में बैठाकर कंडक्टर को अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया और 50 रुपये देकर उसे आगरा छोड़ने के लिए कहा।

सीसीटीवी जांच से पकड़ में आया आरोपी

आगरा में कंडक्टर ने छात्रा से उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर फोन कर दिया। कुछ देर बाद लड़की के रिश्तेदार व पिता भी पहुंच गए। लड़की को लेकर पिता ग्रेटर नोएडा वापस आ गए। बुधवार को लड़की ने दुष्कर्म की बात मां को बताई। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने बच्ची से आरोपी के हुलिए और बाइक के आधार पर जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने जीरो प्वाइंट, यमुना एक्सप्रेसवे व जेवर टोल पर लगे सीसीटीवी की जांच की। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

सीसीटीवी में आ रहे बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान खोड़ा कालोनी निवासी लोकेश शर्मा के रूप में हुई है। वह मयूर विहार फेस-3 में एक कपड़े की दुकान में काम करता है। वारदात के दिन 4 सितंबर को वह रिश्तेदार के पास खैर जा रहा था।       
     
छात्रा के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने जांच की है। टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed