Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clashes break out between police and students during a protest march at JNU

JNU Protest: जेएनयू प्रदर्शन मामला, पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को दी जमानत

Fri, 27 Feb 2026 10:34 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Feb 2026 10:34 AM IST
सार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच भारी झड़प हो गई। 

विज्ञापन
Clashes break out between police and students during a protest march at JNU
जेएनयू में बवाल - फोटो : ANI

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में गुरुवार को प्रस्तावित छात्र मार्च को लेकर परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जेएनयू छात्र संघ ने शिक्षा मंत्रालय तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर बैरिकेडिंग कर दी और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की। पुलिस ने छात्रों को परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। परिसर छावनी में तब्दील दिखा। पुलिस ने गेट के पास उन्हें रोका, जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस की सख्ती के बावजूद छात्र संघ के पदाधिकारियों ने वामपंथी छात्र संगठनों के अपने समर्थकों के साथ मुख्य द्वार से बाहर निकलने का प्रयास किया। इस प्रयास के दौरान जेएनयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपिका के बाबू, महासचिव सुनील यादव, संयुक्त सचिव दानिश अली और पूर्व अध्यक्ष नितीश कुमार समेत कई छात्र बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद करीब 40 छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार सभी 14 छात्रों को शुक्रवार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि आरोपी पेशेवर या आदतन अपराधी नहीं हैं। अदालत ने आरोपियों को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान जेएनयू के प्रदर्शनकारी छात्रों को जमानत का विरोध करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत मांगी थी।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान करीब 25 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) और जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया और बाद में 14 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पूर्व अध्यक्ष नितीश कुमार, मौजूदा अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष गोपिका बाबू और संयुक्त सचिव दानिश अली के नाम शामिल है।

बता दें कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जय भीम, रोहित एक्ट लागू करो, वीसी मुर्दाबाद, जातिवादी वीसी को बर्खास्त करो और यूजीसी एक्ट लागू करो जैसे नारे लगाए। छात्रसंघ अध्यक्ष का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, लेकिन बिना वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटकर हिरासत में ले लिया। 

प्रदर्शन कुलपति शांतिश्री डी. पंडित के कथित जातिवाचक बयान को लेकर किया जाना था। छात्र इस मुद्दे पर कार्रवाई और अपनी मांगों को शिक्षा मंत्रालय तक पहुंचाने के लिए मार्च करना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि हालात ने बिगड़े इसलिए जब छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तब उन्हें हिरासत में लिया गया। कैंपस में अभी भी पुलिस बल तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed