फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash in Police station after police man beat young man in ghaziabad

अंबेडकर जयंती की तैयारी कर रहे युवकों को सिपाही ने पीटा, थाने में हंगामा

Sun, 14 Apr 2019 05:46 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Apr 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Clash in Police station after police man beat young man in ghaziabad
ghaziabad Police

सिहानीगेट थाना क्षेत्र के रामागढ़ी स्थित धर्मशाला में अंबेडकर जयंती की तैयारी कर रहे युवकों से दो पुलिसकर्मियों ने जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित युवकों के साथ महिलाओं ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन


टोनी पुत्र सलेक चंद्र, विनोद पुत्र भूप सिंह निवासी रामागढ़ी अंबेडकर धर्मशाला में बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे और खाना खा रहे टोनी और विनोद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो दोनों को बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बचाने के लिए आए कुछ लोगों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। बताया कि दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंचे। सुबह पुलिसकर्मियों की हरकत समाज के लोगों को बताई। इसके बाद काफी संख्या में लोग और महिलाएं सिहानीगेट थाने पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पुलिस की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थाने के अंदर महिलाओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई। महिलाएं आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहीं। कई घंटे तक थाना पुलिस और लोगों के बीच हंगामा होता रहा। इंस्पेक्टर संजय पांडेय व अन्य कर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।

- खाने की थाली को फेंका
लोगों ने आरोप लगाया कि युवक खाना खा रहे थे, इसी दौरान पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने पहले खाने की थाली को उठाकर फेंक दिया। उसके बाद अभद्रता शुरू कर दी। आरोप लगाया कि जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।

- नशे में थे पुलिसकर्मी
पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मी काफी नशे में थे। उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माने। नशे में मारपीट करते रहे। विरोध करने पर और ज्यादा पीटा। सामान को भी इधर उधर फेंक दिया।


लोगों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह शराब पी रहे थे। शराब पीने से मना किया तो अभद्रता करने लगे। शिकायत के आधार पर सीओ को जांच सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-श्लोक कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed