फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ckeck account for the gas subsidy or not uplink.

यूं चेक करें गैस सब्सिडी के लिए एकाउंट अपलिंक है या नहीं

Fri, 06 Feb 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 06 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
ckeck account for the gas subsidy or not uplink.

केंद्र सरकार की डीबीटीएल योजना (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम) से अभी तक जनपद में केवल 46 प्रतिशत ग्राहक ही जुड़ पाए हैं।

विज्ञापन


ऐसे ग्राहक भी हैं जिन्होंने अपने एकाउंट गैस एजेंसिया में दे दिए हैं, लेकिन वह बैंक से अपलिंक नहीं हो पाए हैं।

इसके लिए ग्राहक वेबसाइट www.lpg.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि वह योजना से जुड़े हैं या नहीं।

एलपीजी ग्राहकों के एकाउंट में सब्सिडी की धनराशि पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार ने डीबीटीएल योजना शुरू की है। योजना के तहत अभी तक केवल 46 प्रतिशत ही ग्राहक बैंक से अपलिंक हुए हैं।


सूत्र के मुताबिक ऐसे ग्राहक भी हैं जो गैस एजेंसिया में अपना फार्म व अन्य डाक्युमेंट जमा कर देते हैं लेकिन वह योजना से जुड़ नहीं पाते।

ऐसे ग्राहक www.lpg.in का सहारा ले सकते हैं। ग्राहक वेबसाइट पर अपना कंज्यूमर नंबर फीड करके पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।

एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने योजना से जुड़ने की अपील की है। उनका संदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


अब हर गैस एजेंसी संचालक इस संदेश को चस्पा करेगा। ताकि सभी ग्राहक 31 मार्च से पहले तक योजना से जुड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed