फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cji says pollution earning bad name for delhi

चीफ जस्टिस बोले, बढ़ते प्रदूषण के चलते बदनाम हो रही है दिल्ली

Thu, 10 Dec 2015 01:32 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
cji says pollution earning bad name for delhi

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण जहां हर ओर चिंता का विषय बना हुआ है ऐसे में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसे लेकर शर्मिंदगी जाहिर की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक केस की सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को देश के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने दिल्ली के भयावह प्रदूषण स्तर को लेकर चिंता जताई और कहा कि इसके कारण दिल्ली की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन


जस्टिस ठाकुर ने ये भी कहा कि प्रदूषण के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि ये हर व्यक्ति से जुड़ा मामला है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और याचिकाकर्ता को ऐसे उपाय करने को बोला जिससे दिर्घकाल के लिए दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा करें जो सबको दिखे

cji says pollution earning bad name for delhi

बता दें कि चीफ जस्टिस ने टीएस ठाकुर ने प्रदूषण को लेकर ये बात तब कही जब वो टोल कंपनियों की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। इस केस में टोल कंपनियां सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का विरोध कर रही हैं जिसमें अदालत ने कमर्शियल वाहनों से प्रदूषण सरचार्ज वसूलने आदेश दिया है।

चीफ जस्टिस ठाकुर ने इस केस की सुनवाई के दौरान ये भी कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए जो भी प्लान बनें वो इस तरह अमल में लाया जाए जिससे दुनिया को ये पता चले कि हम प्रदूषण नियंत्रण के लिए कुछ कर रहे हैं।

बता दें कि चीफ जस्टिस टीएम ठाकुर ने इससे पहले दिल्ली सरकार के ऑड ईवन फॉर्मूले को अपना व्यक्तिगत समर्थन भी दिया था और इसे सार्थक पहल बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें बस से कोर्ट आने में कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed